उर्जा मंत्री ए० के० शर्मा ने बिजली बिल राहत योजना का किया शुभारंभ

ऊँचाहार, रायबरेली। कस्बे के बिजली घर पर प्रदेश सरकार के उर्जा मंत्री ए के शर्मा ने बिजली बिल राहत योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद उपभोक्ताओं को इस योजना से मिलने वाले लाभ की जानकारी दी। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक समेत बिजली विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में उर्जा व नगर विकास मंत्री ए के शर्मा कस्बे के बिजली घर पहुंचे, जहां पुलिसकर्मियों ने गॉर्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया।कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्रीय विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय व बिजली विभाग के अधिकारियों ने मंत्री का स्वागत किया।विधायक ने सम्बोधन में बिजली विभाग की योजना के बारे मे मौजूद उपभोक्ताओं को जानकारी दी और स्थापित होने का 132 केवीए के नये बिजली घर के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए मंत्री को आमंत्रित किया।

मंत्री ए के शर्मा ने उपभोक्ताओं जानकारी देते हुए कहा कि आज से योजना का शुभारंभ किया गया है।जो तीन महीने चलेगी, पहले महीने में बकायदारों के लिए 100 फीसदी ब्याज माफी, मूलधन में 25 फीसदी ,बिजली चोरी के मामले में 50 फीसदी तथा किश्त के माध्यम से भी उपभोक्ताओं को योजना का लाभ मिलेगा।

इस दौरान उन्होंने बिजली विभाग के कई बड़े बकायदारों को बिल संख्या समेत उदाहरण के तौर पर जिक्र किया।यही नहीं उन्होंने विभाग में चल रही धांधली पर सार्वजनिक तौर पर चर्चा कि कहा कई ऐसे लोग हैं जो उपभोक्ताओं को पहले खुद कनेक्शन जोड़ने के लिए प्रेरित करते है और विजलेंस का छापा डलवाकर उनसे अवैध वसूली करते है।इसके अलावा कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गांवों में कैंप, मुनादी व पंपलेट के माध्यम से आमजन तक लोगों को योजना की जानकारी दे।मंत्री के कहने पर कर्मचारियों ने पंपलेट बांटना शुरू कर दिया।

इनसेट-ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में विभाग की कार्यशैली से परेशान उपभोक्ता शिकायत लेकर मंत्री के पास पहुंचे।इस दौरान शिकायतकर्ताओं का अंबार नजर आया।जिस पर मंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों से कहा कि हमारे पीछे आने की जरूरत नहीं है, यहां बैठकर समस्याओं का निस्तारण करें।

इस मौके पर मध्यांचल विधुत वितरण निगम की प्रबन्ध निदेशक रिया केजरीवाल, बीजेपी नेता अभिलाष चन्द्र कौशल समेत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

—————————————

छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

ऊँचाहार, रायबरेली। छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसकी नाबालिग बेटी कक्षा दस की छात्रा है।जिसे रास्ते में आते जाते गाँव का एक युवक छेड़छाड़ करता था।पूर्व में पुलिस से मामले की शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस ने महज शांतिभंग में आरोपी का चालान किया था।जिसके बाद वो मनबढ़न्त हो गया और उसने फिर से छात्रा को परेशान करने लगा ।इसी बीच आरोपी ने छात्रा पर एसिड फेंकने की धमकी दी। रविवार को महिला ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी थी।

इस बाबत कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि महिला की तहरीर पर गांव के अंकुश पर सम्बन्धित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button