आधुनिक भारत के निर्माण में बाबा साहब का रहा महत्वपूर्ण योगदान: अनिल दीक्षित
किसान सभा भरथना ने ऊमरसेडा में बाबा साहब को अर्पित की श्रद्धांजलि

भरथना,इटावा। भारत के संविधान रचयिता बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयन्ती के मौके पर उत्तर प्रदेश किसान सभा भरथना मण्डल ने ऊमरसेंडा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। सभा को संबोधित करते हुए किसान नेता अनिल दीक्षित ने बाबा साहब को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में बाबा साहब का महत्व पूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में बैठे लोग संविधान पर हमला कर रहे हैं,आजादी के 77 साल बाद भी समाज में ऊंच नीच और छुआछूत जिन्दा है सामाजिक समानता कायम करके ही हम बाबा साहब के सपने पूरे कर सकते है।
इससे पहले बाबा साहब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया सभा को प्रेमशंकर बाबूजी,शिवराम सिंह,इंद्रेश बाबू,रामदास, दुर्गविजय सिंह आदि ने भी संबोधित किया।



