PAK के बाद अब इस टीम से भी भारत ने तोड़े सभी रिश्ते, BCCI ने रद्द की सभी सीरीज

क्रिकेट फैंस के लिए एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। पहले पाकिस्तान से सालों से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जा रही और अब बांग्लादेश के साथ भी भारत ने सभी क्रिकेट संबंध लगभग खत्म ही कर दिए हैं। जी हां, जो खबरें आ रही हैं उनके मुताबिक बीसीसीआई अब बैक टू बैक बांग्लादेश के साथ होने वाली हर सीरीज को या तो रद्द कर रहा है या टाल रहा है।
सबसे ताजा मामला महिला टीम का है। दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज को बीसीसीआई ने पूरी तरह रद्द कर दिया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक बड़े अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि उन्हें बीसीसीआई की तरफ से औपचारिक पत्र मिल चुका है। जिसमें साफ लिखा है कि मौजूदा हालात में सीरीज कराना मुमकिन नहीं है। अभी नई तारीखों पर कोई बात नहीं हुई है।
इससे पहले पुरुष टीम को भी अगस्त में बांग्लादेश दौरा करना था। वहां वनडे और टी20 मैच खेले जाने थे। लेकिन वहां चल रही राजनीतिक उथल-पुथल और खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए बीसीसीआई ने साफ मना कर दिया था। उस सीरीज को सितंबर 2025 तक टाल दिया गया था। मगर अब लग रहा है कि वह भी मुश्किल है।
दरअसल बांग्लादेश में शेख हसीना को मौत की सजा सुनाए जाने के बाद से माहौल काफी गरमाया हुआ है। नई सरकार भारत के खिलाफ लगातार बयान दे रही है। ऐसे में बीसीसीआई कोई रिस्क नहीं लेना चाहता। खिलाड़ियों और स्टाफ की सेफ्टी सबसे पहले है। यही वजह है कि बोर्ड ने बांग्लादेश से दूरी बना ली है।
दिसंबर इस टीम के साथ सीरीज
अब सवाल ये है कि दिसंबर में टीम इंडिया खेलेगी किसके साथ? जवाब है श्रीलंका। बांग्लादेश की जगह अब भारतीय टीम श्रीलंका का दौरा करेगी। दोनों देशों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज होगी। पहला मुकाबला 21 दिसंबर से शुरू होगा। फैंस के लिए यह खुशखबरी है क्योंकि रोहित ब्रिगेड फिर मैदान पर तहलका मचाने वाली है।
T20 में भारत के 5 सबसे तेज शतक जड़ने वाले तूफानी बल्लेबाजों की लिस्ट
पाकिस्तान के साथ 2013 के बाद कोई बाइलेटरल सीरीज नहीं हुई। अब बांग्लादेश भी उसी लिस्ट में शामिल हो गया लगता है। आईसीसी टूर्नामेंट में तो भारत-पाक और भारत-बांग्लादेश मैच होते रहेंगे। लेकिन घरेलू या द्विपक्षीय स्तर पर फिलहाल दूरियां ही नजर आ रही हैं।



