T20 में भारत के 5 सबसे तेज शतक जड़ने वाले तूफानी बल्लेबाजों की लिस्ट

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में पंजाब के धाकड़ ओपनर अभिषेक शर्मा ने कुछ ऐसा कर दिखाया कि पूरा क्रिकेट जगत हैरान रह गया। बंगाल के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 32 गेंद खेलकर अभिषेक ने धुंआधार शतक जड़ दिया। यह भारत के T20 क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक बन गया है। अब सवाल ये उठता है कि आखिर नंबर एक पर कौन काबिज है?

दरअसल सबसे तेज भारतीय T20 शतक का रिकॉर्ड सौराष्ट्र के उर्विल पटेल के नाम दर्ज है। पिछले साल यानी 2024 के सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में उर्विल ने त्रिपुरा के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी और महज 31 गेंदों में सेंचुरी पूरी कर ली थी। इस सीजन में भी उर्विल ने कमाल जारी रखा है और फिर से 31 गेंदों में ही शतक ठोक डाला। मतलब उर्विल अकेले टॉप पर कायम हैं।

अभिषेक शर्मा का यह कारनामा कोई पहली बार नहीं है। पिछले सीजन में तो उन्होंने सिर्फ 28 गेंदों पर ही सेंचुरी जड़ी थी। उस समय वह और उर्विल दोनों संयुक्त रूप से पहले स्थान पर थे। लेकिन अब उर्विल ने 31 गेंद वाला नया रिकॉर्ड बना लिया है। फिर भी अभिषेक का 32 गेंदों वाला ताजा शतक किसी बड़े धमाके से कम नहीं।

पंत भी फेहरिस्त में

इस खास लिस्ट में एक और बड़ा नाम शामिल है – टीम इंडिया के बिंदास विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत। साल 2018 में दिल्ली की तरफ से खेलते हुए पंत ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 32 गेंदों में शतक ठोककर सबको चौंका दिया था। उस मैच में पंत ने नाबाद 116 रन बनाए थे और 38 गेंदों में ही पारी खत्म कर दी थी।

sa vs ind 2025: गंभीर की कोचिंग में दर्ज हुए ये 5 शर्मनाक रिकॉर्ड

सबसे हैरान करने वाला नाम है 14 साल के नन्हे बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का। बिहार के इस युवा धुरंधर ने हाल ही में राइजिंग एशिया कप 2025 में यूएई के खिलाफ सिर्फ 32 गेंदों में शतक जमा दिया। इतनी छोटी उम्र में ऐसा प्रदर्शन देखकर हर कोई दंग रह गया। वैभव भविष्य का बड़ा सितारा लग रहे हैं।

लिस्ट में रोहित का भी नाम

और हां लिस्ट में कप्तान रोहित शर्मा का नाम भूलना तो बनता नहीं। हिटमैन ने 2017 में इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच में 35 गेंदों पर शतक जड़ा था। आज भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भारतीय का सबसे तेज शतक रोहित के नाम ही है।

Related Articles

Back to top button