मौलिक अधिकार देता है संविधान: इ.वीरेंद्र यादव

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में संविधान दिवस कार्यक्रम मनाया गया इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने कहा कि संविधान दिवस का दिन हमारे देश में संविधान को अपनाने की याद में मनाया जाता है हमारा संविधान सभी नागरिकों को मौलिक अधिकार और स्वतंत्रता देता है।संविधान दिवस हमें न्याय,समानता और एकता के मूल्यों को समझने की प्रेरणा देता है।

वरिष्ठ नेता चौ.सुरेश निर्मल ने कहा कि संविधान हमें लोकतंत्र,अधिकारों व कर्तव्यों के महत्व याद दिलाता हैं।संविधान ने देश को एक मजबूत व्यवस्था एवं समानता दी।

समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आफताब अहमद उर्फ़ रज्जू ख़ान ने कहा कि संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य नागरिकों को अपने संविधान के प्रति जागरूक करना और उन्हें संविधान का पालन करना है।

संविधान दिवस कार्यक्रम में राजेश मौर्य, सुरजीत सिंह, सरफराज रायनी, श्रवण आज़ाद, इज़हार अहमद अज्जू ,आशुतोष यादव, शैलेन्द्र प्रधान, हाजी वसीम, हसीन ख़ान, नरेंद्र यादव, शिवदुलारी यादव, ममता यादव, गुड़िया देवी, हारून कुरैशी, चंद्र प्रकाश आज़ाद, राधेश्याम लोधी, अभिषेक यादव, रिजवान अहमद, देवतादीन यादव आदि अनेकों लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये।

Related Articles

Back to top button