इन 3 राशियों को मिलेगी ढेर सारी खुशियां, अगले 20 दिसंबर तक

अब तक तुला राशि में चिल करते हुए शुक्र 26 नवंबर सुबह 11:27 बजे मंगल की वृश्चिक राशि में घुस जाएंगे। 20 दिसंबर तक यही रहेंगे। ज्योतिषी बोल रहे हैं कि इस बार शुक्र का मूड थोड़ा रोमांटिक और थोड़ा पैसा कमाने वाला है। खास तौर पर तीन राशियों के लिए ये 24 दिन कुछ ज्यादा ही मजेदार हो सकते हैं।

कुंभ वाले सबसे लकी

अगर आप कुंभ राशि के हैं तो तैयार हो जाइए। क्रश का मैसेज आ सकता है। किस्मत बार-बार साथ देगी। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी और पॉकेट में भी कुछ एक्स्ट्रा कैश आ सकता है। क्रिएटिव आइडियाज दिमाग में ऐसे आएंगे जैसे कोई फ्री वाई-फाई कनेक्ट हो गया हो।

मिथुन वालों की लॉटरी खुलने वाली है

मिथुन वाले लोगों के लिए अचानक पैसे आने के योग बन रहे हैं। लव लाइफ में रोमांस पीक पर रहेगा। ऑफिस में बॉस कोई अच्छा प्रोजेक्ट थमा सकता है। सिंगल हैं तो रिश्ता पक्का होने की पूरी संभावना है। ट्रिप प्लान कर लो, घूमने का भी मन बनेगा और नए लोगों से भी मुलाकात होगी।

दक्षिण दिशा को वास्तु में क्यों माना जाता है अशुभ, घर में ये 3 चीजें कभी न रखें

वृषभ वालों का दिल और वॉलेट दोनों खुश

वृषभ राशि वालों के लिए ये वक्त बिल्कुल परफेक्ट है। पार्टनर की हर बात मानने का मन करेगा। बिजनेस में नए रास्ते खुलेंगे। सिंगल लोगों को कोई खास मिल सकता है। घर से कोई खुशखबर आएगी और दोस्तों के साथ पार्टी का मूड बनेगा। कुल मिलाकर प्यार भी और पैसा भी।

जो किस्मत में नहीं, वो भी मिलेगा; प्रेमानंद महाराज का चमत्कारी फार्मूला

बाकी लोग भी थोड़ा ध्यान रखें

शुक्र वृश्चिक में थोड़ा इंटेंस हो जाते हैं। बाकी राशियों को थोड़ा संभलकर चलना पड़ेगा। खर्च पर कंट्रोल रखें और रिश्तों में जल्दबाजी न करें। लेकिन ऊपर वाली तीन राशियों के लिए तो बस मौज ही मौज है।

नोट- उपरोक्त बातें सामान्य जानकारी पर आधारित है। हमारी टीम इसका समर्थन नहीं करती है। 

Related Articles

Back to top button