Fastag New Rules: करोड़ों ड्राइवरों की मौज; 1 फरवरी से खत्म हो रहा है ये झंझट

Fastag New Rules: राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने वाहन चालकों के लिए एक अहम फैसला लिया है। 1 फरवरी 2026 से कार जीप और वैन के लिए फास्ट ट्रैक पर लागू अनिवार्य “Know Your Vehicle” प्रक्रिया को समाप्त कर दिया जाएगा। इसका उद्देश्य फास्ट टैग की सक्रियता के बाद होने वाली समस्याओं और परेशानियों को खत्म करना है। एनएचएआई के इस कदम से देश भर के लाखों वाहन मालिकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

पहले का नियम क्या था

फास्ट टैग को सक्रिय करने के बाद वाहन मालिकों को अपनी गाड़ी के दस्तावेज़ और तस्वीरें अपलोड करके एक वेरिफिकेशन प्रक्रिया (KYV) से गुजरना पड़ता था। यह प्रक्रिया हर तीन साल में होती थी और कई बार वाहन चालकों को इससे जुड़ी देरी और असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। हालांकि अब एनएचएआई ने यह प्रक्रिया समाप्त कर दी है जिससे वाहन मालिकों को बहुत कम परेशानी होगी।

अब क्या बदलाव हुआ

एनएचएआई का कहना है कि इस बदलाव से अब वाहन चालकों को वैध दस्तावेजों के बावजूद वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से जूझने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि कुछ विशिष्ट मामलों में जैसे कि टैग का गलत तरीके से जारी होना या उसके दुरुपयोग से जुड़ी शिकायतें आईं तो वेरिफिकेशन फिर से किया जाएगा।

फास्ट टैग को लेकर क्या है नया नियम

एनएचएआई ने फास्ट टैग को एक्टिवेट करने से पहले वाहन के अनिवार्य सत्यापन की प्रक्रिया को और कड़ा कर दिया है। इसका मतलब यह है कि अब वाहन के पोर्टल के माध्यम से पहले ही उसकी जांच की जाएगी। इससे भविष्य में किसी भी गलतफहमी या गड़बड़ी से बचा जा सकेगा। इस कदम से फास्ट ट्रैक प्रणाली को सरल पारदर्शी और उपयोगकर्ता के लिए ज्यादा सुविधाजनक बनाया जाएगा।

Bank Holidays in January 2026: जानें किस दिन रहेंगे बंद

क्या होता था “Know Your Vehicle” वेरिफिकेशन

नो योर व्हीकल प्रक्रिया एक तरह से फास्ट टैग को सही वाहन पर लगाने की जांच थी। इसमें वाहन मालिक को अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और गाड़ी की तस्वीरें देने की आवश्यकता होती थी। यह प्रक्रिया फास्ट टैग को सक्रिय रखने के लिए अनिवार्य थी जो अब समाप्त हो गई है। इससे पहले हर तीन साल में यह प्रक्रिया दोहराई जाती थी लेकिन अब इसे लागू नहीं करना होगा।

Related Articles

Back to top button