इस देश में सत्ता परिवर्तन लाने की तैयारी कर रहा है अमेरिका
US Venezuela War: यूएसए और वेनेजुएला के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। शनिवार को ऐसे घटनाक्रम के बाद दुनिया में एक और युद्ध छिड़ने की बात होने लगी। अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन की चेतावनी के बाद छह एयरलाइंस ने अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। दूसरी ओर, US ने भी युद्धपोतों और फाइटर जेट को अलर्ट मोड पर रखा है। इससे US के वेनेजुएला पर हमला करने की संभावना बढ़ गई है।
अमेरिका की चेतावनी के बाद स्पेन की आइबेरिया, पुर्तगाल की TAP, चिली की LATAM, कोलंबिया की एवियांका, ब्राजील की GOL और त्रिनिदाद एंड टोबैगो की कैरेबियन एयरलाइंस जैसी कंपनियों ने वेनेजुएला के लिए अपनी उड़ानें रोक दी हैं।
Flightradar24 और सिमोन बोलिवर मैक्वेटिया इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, ब्राजील, कोलंबिया और एयर पुर्तगाल की उड़ानें तब रद्द कर दी गईं जब वे उड़ान भरने की तैयारी कर रही थीं।
फ्लाइट चेतावनी
एरोनॉटिका सिविल डे कोलंबिया ने एक बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि हालात बिगड़ गए हैं और इलाके में मिलिट्री एक्टिविटी बढ़ गई है। इसलिए मैक्वेटिया इलाके से उड़ान भरना खतरनाक है। एयर पुर्तगाल ने भी साफ किया है कि उसने उड़ानें कैंसिल कर दी हैं।
वेनेजुएला बॉर्डर पर हालात सही नहीं
FAA की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि वेनेजुएला और उसके आसपास सुरक्षा की स्थिति बिगड़ रही है। मिलिट्री एक्टिविटी भी बढ़ गई है। फ्लाइट ऑपरेशन खतरे में पड़ सकते हैं।
US ने पिछले कुछ महीनों में इस इलाके में बड़ी संख्या में सैनिक तैनात किए हैं, जिसमें US अपना सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर, आठ वॉरशिप और F-35 फाइटर जेट भेज रहा है।
क्या ट्रंप मादुरो को हटाएंगे?
समाचार न्यूज़ एजेंसी ने US अधिकारियों के हवाले से बताया कि ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन आने वाले दिनों में वेनेजुएला में अपने ऑपरेशन का अगला फेज शुरू करेगा। अभी तक दोनों देशों के बीच जंग का कोई पब्लिक ऐलान नहीं हुआ है।
भारत का ‘बिगड़ैल पड़ोसी’ क्यों नहीं जीने देता चैन से, ताजे ब्लास्ट ने फिर बढ़ाई टेंशन
रॉयटर्स ने बताया कि दो US अफसरों ने कहा कि वेनेजुएला के प्रेसिडेंट निकोलस मादुरो के खिलाफ ऑपरेशन में कुछ सीक्रेट ऑपरेशन भी शामिल होंगे। जिन ऑप्शन पर विचार किया जा रहा है, उनमें मादुरो को हटाने का ऑप्शन भी शामिल है।



