पुलिस के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों में बनी सहमति

17 घंटे बाद हुआ अबोध बेटे की मां का हुआ अंतिम संस्कार

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के नव सृजित मोहल्ला नगला पूठ की मड़ैया में इकलौते अबोध बेटे की मांँ रेखा देवी 24 वर्ष पत्नी भास्कर ने ग्रह क्लेश के चलते से सोमवार को जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसपर रेखा देवी अचेत हो गई।

परिजन को जानकारी होते ही रेखा को अचेत अवस्था में इलाज के लिए सैंफई पीजीआई लेकर पहुंचे,और इलाज शुरू किया,जहां इलाज के दौरान रात्रि में रेखा की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही ससुराल और मायके पक्ष के परिजनों में बुरी तरह कोहराम मच गया ।

पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद शव मंगलवार की देर शाम गांव पहुंचा तो अंधेरा होने के चलते मायके पक्ष ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। बुधवार की सुबह भी अंतिम संस्कार न किए जाने की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिनके समझाने पर दोनों पक्षों को समझा कर शव का अंतिम संस्कार करने की सहमति बन गई जिसके बाद मृतक रेखा देवी के शव का करीब 17 घंटे के बाद दोनों पक्षों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार हो सका।

बता दें मृतका रेखा अपने पीछे अपना इकलौता अबोध 2 वर्षीय बेटा कन्हैया सहित परिजनों को रोता बिलखता छोड़ गई है।

Related Articles

Back to top button