अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

महराजगंज, रायबरेली। महराजगंज की लेखपाल संघ कार्यकारिणी ने शनिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आठ सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी हर्षिता को सौंपा।
लेखपालों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में प्रारंभिक वेतनमान उच्चीकरण, पदोन्नति के अवसरों में वृद्धि, एसीपी विसंगति, भत्तों में वृद्धि, पदनाम परिवर्तन, अन्तर्मण्डलीय स्थानांतरण, पेंशन विसंगति जनसंख्या वृद्धि, शहरीकरण, भूमि के टुकड़ों में विक्रय वृद्धि आदि कारणों से बढ़ते भूमि विवादों के दृष्टिगत लेखपालों के पदों में वृद्धि, कार्यालय एवं राजस्व सहायक तथा राजस्व पुलिस चौकी की स्थापना की मांग प्रमुख मांग थी।
ज्ञापन में कहा गया है कि लेखपाल संवर्ग की समस्याओं के सम्बंध में उक्त ज्ञापन की मांगों के निस्तारण न होने की दशा में प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर तहसील के समस्त लेखपाल आंदोलन के अगले चरण को बाध्य होंगे।इस अवसर पर खण्ड मंत्री मंडल लखनऊ शिवराज सिंह, जिलाध्यक्ष अभिषेक पटेल, तहसील अध्यक्ष अवनीश प्रताप सिंह,तहसील मंत्री राजीव मिश्रा व अमित कुमार,सुसील शर्मा,अमित शुक्ला,प्रमोद कुमार, कमलेश मौर्य,संदीप यादव, अनिल चौधरी,शिवप्रकाश मौर्य,संदीप सिंह,पीयूष शुक्ला, अल्ताफ,नीतू सिंह, महसर,शांतनु,स्वाति,डेजी वर्मा,नेहा,अमरजीत, विवेक आदि मौजूद रहे।



