एसआईआर है परिवारवाद का अंत: रघु ठाकुर
बिहार चुनाव में पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने छह प्रतिशत मतदान अधिक किया

इटावा। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के संरक्षक रघु ठाकुर ने कहा है कि बिहार चुनाव में एनडीए को मिले प्रचंड बहुमत के बाद 10 साल तक ईवीएम को कोसने वालों के लिए एसआईआर परिवारवाद का अंत है। सबको साथ लेकर चलने वालों की बिहार में विजय हुई है।
लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के संरक्षक रघु ठाकुर शनिवार को इटावा में पत्रकारों से वार्ता करते थे।उन्होंने आरजेडी,कांग्रेस और समाजवादी पार्टी से कहा कि परिवार बनाएं कमजोर लोगों और सभी धर्मों के लोगों को अपनी कमजोरी बताना और हार स्वीकार करना सीखें,उन्होंने कहा कि वैचारिक साख खड़ी करनी पड़ेगी। जातिवाद,परिवारवाद, मजहबी समहू बनाकर मुकाबला नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि वह पहले ही कह चुके थे कि बिहार में एनडीए जीत रहा है। सरकार की वापसी से नीतीश कुमार की साख बढ़ी है। नीतीश कुमार पर कभी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। उन्होंने कहा कि यह जीत पीएम और भाजपा की नहीं बल्कि प्रशासनिक साख की जीत है।
उन्होंने बताया कि वोट भले ही आरजेडी को सबसे ज्यादा मिले हों,लेकिन खुद आरजेडी समर्थकों की महिलाओं ने एनडीए को वोट दिया है। मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए पहले भी काम किया है। महिलाओं का छह प्रतिशत वोट अधिक पड़ा।
प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम सुंदर यादव,वरिष्ठ अधिवक्ता मो.जुबैर तैमूरी आदि लोग उपस्थित रहे।



