स्कूली छात्रों ने हर्षोल्लास से मनाया बाल दिवस
जे.एम.एस.पब्लिक स्कूल में मनाया बाल दिवस

जसवन्तनगर,इटावा। जे.एम.एस.पब्लिक स्कूल जैनपुर नागर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बड़े ही धूम धाम से बाल दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य इटावा भाजपा नेता सचिन यादव ने फीता काटकर और स्टाफ के साथ मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
सचिन यादव ने कहा कि हर साल 14 नवंबर को देशभर में बाल दिवस मनाया जाता है। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था। इसलिए इस दिन देश के पूर्व पीएम को याद करते हुए बाल दिवस का आयोजन किया जाता है। पंडित जवाहर लाल नेहरू बच्चों को देश का भविष्य मानते थे।
उनका मानना था कि बच्चे ही राष्ट्र निर्माण के नींव होते हैं। उन्हें बच्चों से बहुत स्नेह था। साल 1964 में उनके निधन के बाद इस दिन को बाल दिवस के तौर पर मनाने की परंपरा शुरू हुई।
जे. एम. एस. पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अनुज कुमार ने कहा कि 14 नवंबर को ही बाल दिवस इसलिए मनाया जाता है कि 1964 में भारत के पहले प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहर लाल नेहरू का निधन हो गया। ऐसे में संसद में यह प्रस्ताव लाया गया कि नेहरू के जन्मदिवस पर बाल दिवस का आयोजन किया जाए। इस प्रस्ताव पर सांसदों ने अपनी मुहर लगा दी और बाल दिवस 14 नवंबर को मनाने की शुरुआत हो गई।
इस दौरान छोटे छोटे बच्चों ने बहुत ही स्वादिष्ट घर से बनाकर अपने अपने हाथों से लाए पानी पूड़ी, रस मलाई, सांवर चटनी, चना मसाला, फलों आदि का काउंटर भी लगाया। जो बहुत ही देखने लायक था।
इन काउंटरों पर टोकन देने के बाद ही इन सब चीजों का स्वाद चख सकते थे,सभी बच्चों के चेहरों पर बहुत ही खुशी नज़र आ रही थीं।
इस मौके पर उपस्थित रहे मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज कुमार, प्रधानाचार्य अजय प्रताप सिंह, उप प्रधानाचार्य नीरज कुमार, सुरजीत सिंह, राहुल यादव, गौरव यादव, देवेंद्र कुमार, रोहित, राखी यादव, मुस्कान भदौरिया, रजनी यादव मोहिनी तोमर, दिव्या, दीप्ति आदि अध्यापक और अध्यापिकाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
प्रत्येक राजपूत,विनोद यादव,रमन यादव आदि लोगों ने भी अपना महत्वपूर्ण समय दिया।
कार्यक्रम का संचालन मुस्कान भदौरिया ने किया और अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव की रही।



