राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम

सुल्तानपुर-राम मिलन सलिक राम ज्ञानोदय इंटर कॉलेज बल्दीराय में राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के विशेष अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार आर्य और मंडल प्रभारी बल्दीराय मनीषा पांडेय सम्मिलित हुई। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री रोहित कुमार ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक कर्म राज शर्मा , मंडल महामंत्री पंकज शुक्ला , मंडल उपाध्यक्ष माखनलाल जायसवाल , घनश्याम तिवारी, नरेंद्र अग्रहरि , प्रवीण सरोज , अनिल कुमार मिश्रा , राजेश शुक्ला , श्री राम मौर्य , बलराम मिश्रा , रंजीत कुमार प्रजापति , रमाकांत मिश्रा , विनोद तिवारी , जय किशोर दुबे , राम सुरेश राम यश और समस्त मंडल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ‘‘राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम्’’ का सामूहिक गायन किया गया। इस सामूहिक गायन में सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। 7 नवंबर 1875 को बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने लिखा यह गीत हर भारतीय के हृदय में राष्ट्रभक्ति की ज्वाला बनकर गूंजता है।



