दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, बनी ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी

2 नवंबर 2025 को नवी मुंबई में आयोजित महिला worlds cup final 2025 मैच में भारत की जीत में Deepti Sharma की भूमिका यादगार रही। दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध इस यादगार मुकाबले में दीप्ति ने खुद को भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी ऑलराउंडर के तौर पर साबित किया।
फाइनल में उनका प्रदर्शन एकदम शानदार था। बैटिंग के दौरान दीप्ति ने महज कुछ ही गेंदों में 58 रन बनाए और फिर गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए 9.3 ओवर में 39 रन देकर पांच विकेट झटके। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का पुरस्कार भी दिया गया।
दीप्ति का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
Deepti Sharma का यह प्रदर्शन केवल इस विश्व कप तक सीमित नहीं था बल्कि यह महिला क्रिकेट के इतिहास में एक मील का पत्थर बन गया। वह एकदिवसीय नॉकआउट खेल में 50+ रन बनाने और 5+ विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बनीं। इसके साथ ही महिला विश्व कप फाइनल में 50+ रन और 5+ विकेट लेने वाली भी वह पहली खिलाड़ी बनीं। इससे पहले 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की अन्या श्रुबसोल ही महिला विश्व कप फाइनल में यह कारनामा कर पाई थीं।
जीत पर क्या बोंली दीप्ति
मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में हरफनमौला दिप्ती ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए इसे अपने लिए एक सपने जैसा अनुभव बताया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में मिले समर्थन के लिए भारतीय दर्शकों का आभार व्यक्त किया और टीम की एकजुटता पर जोर दिया।
Pratika Rawal World Record: अंपायर की बेटी ने कर डाला बड़ा कारनामा
बता दें कि Deepti Sharma का महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में किया गया ऐतिहासिक प्रदर्शन सिर्फ उनके लिए ही नहीं बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट के लिए भी एक नई शुरुआत की ओर इशारा करता है।



