न्याय पंचायत इसौली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ संपन्न

कंपोजिट विद्यालय भवानी शिवपुर में दिखाया गया हुनर

सुल्तानपुर-शिक्षा क्षेत्र बल्दीराय के न्याय पंचायत इसौली में कंपोजिट विद्यालय भवानी शिवपुर-दाता करीम शाह धूनी मेला मैदान में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 50 मीटर दौड़, कबड्डी और खो-खो जैसे खेलों का आयोजन किया गया।

प्राथमिक बालक वर्ग में रुद्र यादव ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मधु यादव ने बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिला। उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में अनिकेत अरवल ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पिंकी ने बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी और खो-खो में भी दिखाया दम-प्राथमिक और उच्च प्राथमिक बालक व बालिका वर्ग में कबड्डी और खो-खो के मैच भी आयोजित किए गए। अरवल की टीम ने कबड्डी में और लोहारिया की टीम ने खो-खो में ब्लॉक के लिए अपना परचम लहराया।

कार्यक्रम के दौरान व्यायाम शिक्षक हीरालाल यादव, ऋचा सिंह, अरुण वर्मा, राजदेव यादव, बाल गोविंद मौर्य, अजय राज, ब्रजनाथ सिंह, हरिहर भगत सिंह, श्यामलाल, शत्रुघ्न, अशोक कुमार यादव, जयप्रकाश, विनोद, राम जियावान, दिनेश, श्रीनाथ, अरविंद, गुडलक सिंह, दीपिका यादव, राममूर्ति गुप्ता, इंद्रजीत, शिवाकांत मिश्र, पवन कुमार आदि शिक्षक गण मौजूद रहे. कंपोजिट विद्यालय भवानी शिवपुर की टीम का नेतृत्व अभय प्रताप सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार दुबे ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जलपान की व्यवस्था सामाजिक कार्यकर्ता तारा बक्श उर्फ़ मोटे दादा को करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उत्सवर्धन किया गया।

Related Articles

Back to top button