जानें बिहार में सपा की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कौन कौन नेता

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में समाजवादी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। अखिलेश यादव, डिंपल यादव, आजम खान सहित कई प्रमुख नेता प्रचार करेंगे।

sp bihar chunav 2025: बिहार के लिए राजनीतिक माहौल गर्माता जा रहा है। जहां एक ओर एनडीए गठबंधन के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रैलियों में सक्रिय हैं। वहीं विपक्षी INDIA गठबंधन ने भी अपने प्रचार अभियान को गति दे दी है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने इस चुनाव में प्रमुख भूमिका निभाने का मन बनाया है और शुक्रवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी।

INDIA गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार अभियान

समाजवादी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में INDIA गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेगी। पार्टी ने अपने प्रमुख प्रचारकों की सूची जारी कर दी है, जिसमें पार्टी प्रमुख से लेकर कई सांसद और विधायक तक शामिल हैं।

सपा का उद्देश्य बिहार में विपक्षी एकता को मजबूत करना और गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल तैयार करना है। अखिलेश यादव और डिंपल यादव बिहार में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस बार सपा ने एक विशेष कदम उठाया है और आजम खान को भी स्टार प्रचारक के तौर पर शामिल किया है, जो लंबे समय बाद किसी चुनावी प्रचार में भाग ले रहे हैं।

सपा की नई होर्डिंग में छिपा है 2027 का बड़ा राज, जानिए क्या है अखिलेश का प्लान

स्टार प्रचारकों की सूची में ये नाम शामिल (sp bihar chunav 2025)

  • अखिलेश यादव
  • डिंपल यादव
  • मोहम्मद आजम खान
  • अफजाल अंसारी
  • अवधेश प्रसाद
  • बाबू सिंह कुशवाहा
  • नरेश उत्तम पटेल
  • रमाशंकर विद्यार्थी राजभर
  • लाल जी वर्मा
  • छोटेलाल खरवार
  • राजीव राय
  • सनातन पांडेय
  • इकरा हसन
  • प्रिया सरोज
  • लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद
  • तेज प्रताप सिंह
  • ओम प्रकाश सिंह
  • काशीनाथ यादव
  • धर्मेंद्र सोलंकी (भुर्जी)

ये नेता विभिन्न जिलों में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी निभाएंगे। समाजवादी पार्टी का प्रचार अभियान इस बार खासतौर पर युवाओं, किसानों और सामाजिक न्याय पर केंद्रित रहेगा।

Related Articles

Back to top button