विद्या भारती पूर्व छात्रों का संगम: दीप प्रज्वलन से हुआ कार्यक्रम की शुभारंभ
विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद रामपुर द्वारा स्नेह मिलन कार्यक्रम पूर्ब छात्रों के रीयूनियन के रूप मे सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोसी मार्ग मे रखा गया।

मंडल मुरादाबाद प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा
कार्यक्रम की शुभारम्भ दीप प्रजज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। दीप प्रजज्वलन हरिओम गुप्ता जी, माधव गुप्ता जी, विवेक अग्रवाल जी और अन्य वरिष्ठ पूर्व छात्रों के द्वारा किया गया। वंदना का गायन हर्षल सक्सेना, प्रथम गुप्ता, आशीष गुप्ता, उज्जवल सक्सेना, अनमोल सक्सेना, नयन पाल के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के संचालक विभोर अग्रवाल ने तत्पश्चात सी ए सजल अग्रवाल को स्वागत उद्बोधन के लिए आमंत्रित किया। विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद रामपुर के नगर संयोजक सजल अग्रवाल ने बताया की इस कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य विद्या भारती के स्कूलों से निकले पूर्व छात्रों को संगठित करके पिछड़ रहे स्कूलो की कायाकल्प करना और विद्यालयों मे पढ़ रहे बच्चों को सपोर्ट करना है।
कार्यक्रम मे अंशुल वैश्य जी, शिवांशु रस्तोगी जी, प्रांजल अग्रवाल, राघव दीक्षित, गौरव जैन जी, अंकित रस्तोगी जी, एड अभिषेक बलियान, एड संदीप सक्सेना जी ने अपनी पुरानी स्कूल की स्मृति को साझा किया।
कार्यक्रम मे राघव कश्यप, गौरव सैनी और उज्जवल सक्सेना ने अपने गायन से समा बांध दिया। कार्यक्रम मे विद्यालय के कुछ पूर्व सेवानिवृत आचार्यो राम धुन पाल जी, महिपाल जी, विजेंद्र सिंह जी, महेंद्र सिंह जी और मुनीश शर्मा जी का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम मे अंकित अग्रवाल, विकास अग्रवाल, पंकज रस्तोगी, प्रतीक शर्मा, विभम सक्सेना, देव सक्सेना, अवधेश सिन्हा,मधुप अग्रवाल, मंजुल मयंक पाठक, शकुन गुप्ता, सलिल राजकुमार, हर्षित रस्तोगी, हर्षवर्धन और लगभग 235 पूर्व छात्र सम्मिलित रहे।कार्यक्रम का समापन वन्दे मातरम के गायन के साथ हुआ और तत्पश्चात सूक्ष्मजल पान करके सभी छात्रों ने प्रस्थान किया।



