69वीं प्रदेश स्तरीय बालिका विद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता

संवाददाता सुल्तानपुर

सुल्तानपुर। के.डी सिंह बाबू स्टेडियम में हो रही 24से26 सितम्बर विद्यालयीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में बालिका अंडर 19 सीनियर 45-48 भार वर्ग अणिमा सिंह ने क्वाटर में मीनाक्षी रानी मेरठ को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई सेमीफाइनल का मुकाबला सहारनपुर से आरजू को हराकर फाइनल में पहुंची।

फाइनल का मुकाबला अंजली गोरखपुर से हुआ। जिसमें रजत पदक से संतोख करना पड़ा। वही अंडर 17 जूनियर 44-46 भार वर्ग में रिया शुक्ला ने अपूर्वा अग्रवाल कानपुर से मुकाबला किया जिसमें रिया ने जीत हासिल करके क्वार्टर में पहुंची क्वाटर का मुकाबला नील कमल सहारनपुर से हुआ जिसमें कांस्य पदक प्राप्त किए। बॉक्सिंग कोच व महासचिव बॉक्सर विजय यादव जिला बॉक्सिंग संघ ने यह जानकारी दी।

इसी लगन और जज्बे को देखते जिला बॉक्सिंग संघ अध्यक्ष पुलकित सिंह और जिला ओलंपिक संघ महासचिव पंकज दुबे और साथ में क्रीड़ा सचिव कुंवर दिलीप सिंह, प्रवक्ता राजेश कनौजिया, प्रवक्ता विवेक सिंह (महाराणा प्रताप विद्यालय) जिला वॉलीबॉल संघ कोषाध्यक्ष मुनेंद्र मिश्रा, जिला कबड्डी संघ महासचिव महेश यादव, उपाध्यक्ष संदीप सिंह (हैलो चैंप), गिरीश मिश्रा, प्रवक्ता डी एस पाण्डेय, प्रदीप यादव,अश्वनी शर्मा, संघ के सभी सदस्य एवं खेल प्रेमियों ने खुशी जताई।

Related Articles

Back to top button