रोटरी क्लब ऑफ़ गाज़ियाबाद साउथएंड ने मनाया दीपावली उत्सव; जगमग रोशनी, मधुर संगीत और सेवा-भावना से सजी यादगार शाम

गाज़ियाबाद। दीपों की जगमगाहट और संगीत की मधुर लहरों के बीच रोटरी क्लब ऑफ़ गाज़ियाबाद साउथएंड ने एलारा बैंक्वेट, वसुंधरा में दीपावली उत्सव बड़े उत्साह, आत्मीयता और सेवा-भावना के साथ मनाया।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें विशिष्ट अतिथि डीजीई रोटेरियन अमित गुप्ता, रोटेरियन डॉ. स्वाति गुप्ता, सहायक गवर्नर रोटेरियन संजय अग्रवाल और रोटेरियन अंजू अग्रवाल उपस्थित रहे। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन प्रवीण अग्रवाल, सचिव डॉ. आलोक गोयल और कोषाध्यक्ष रोटेरियन अर्चना अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया और सभी को दीप पर्व की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम का संचालन क्लब फ़ैसिलिटेटर रोटेरियन डॉ. नीरज गर्ग ने प्रभावशाली ढंग से किया।
संगीत, नृत्य, खेल और क्विज़ प्रतियोगिताओं ने शाम को उल्लास से भर दिया। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी सदस्यों को दीपावली उपहार स्वरूप स्नेह का प्रतीक भेंट किया गया।
स्वादिष्ट रात्रिभोज, पारिवारिक मिलन और स्नेहपूर्ण वातावरण ने इस दीपावली को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम की सफलता में इवेंट चेयर रोटेरियन सिम्मी अग्रवाल, रोटेरियन अंशु कंसल एवं रोटेरियन रूपा गोयल का योगदान विशेष सराहनीय रहा।
इस अवसर पर क्लब के अनेक रोटेरियन सदस्यों ने परिवार सहित सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।



