राष्ट्रीय पत्रकार संघ-मानव अधिकार फोरम ने राजदेव यादव को किया सम्मानित
समानता और न्याय की बात करता है मानव अधिकार फोरम: राजदेव यादव

सुल्तानपुर-विदित हो कि नीति आयोग द्वारा पंजीकृत संस्था राष्ट्रीय पत्रकार संघ /मानव अधिकार फोरम दुर्गा पूजा कैंम्प कार्यालय सुल्तानपुर में बल्दीराय से वरिष्ठ जिला महामंत्री राजदेव यादव, जिला सचिव शिवशंकर चौधरी, तहसील अध्यक्ष पवन कुमार व पदेन सदस्य नन्हेलाल यादव तथा सामाजिक कार्यकर्ता पवन अग्रिहरी व धनपत गंज से पत्रकार संजय यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष डी पी गुप्ता ने गौरव सम्मान प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सभी को एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में असाधारण प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ता से समाज सेवा में सफलता पूर्वक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सभी को राष्ट्रीय पत्रकार संघ-मानव अधिकार फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीपी गुप्ता ने गौरव सम्मान प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
राजदेव यादव ने कहा कि मानव अधिकार फोरम समानता और न्याय की बात करता है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके और उनके सभी साथियों लिए प्रेरणा का स्रोत है और वे आगे भी मानव अधिकारों के लिए काम करते रहेंगे।



