क्रभको सेवा केंद्र पर पीएम कृषि योजना का शुभारंभ

किसानों ने देखा सजीव प्रसारण

जसवंतनगर,इटावा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा करीब 42 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न कृषि योजनाओं के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कृभको सेवा केंद्र में डिस्प्ले के जरिए किया गया।

दिल्ली के पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान से प्रधानमंत्री ने योजनाओं का शुभारंभ किया, जिसे किसानों ने उत्साहपूर्वक देखा और सुना।इस अवसर पर किसानों को शासन स्तर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

प्रधानमंत्री ने 24 हजार करोड़ रुपये की “पीएम धन-धान्य कृषि योजना”, 11 हजार 440 करोड़ रुपये के “दलहन उत्पादकता मिशन” तथा कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्रों की 5 हजार 450 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कृभको क्षेत्रीय अधिकारी अजय कुमार सिंह, केंद्र प्रभारी अमित यादव, प्रधान प्रतिनिधि रवि यादव सहित अनेक किसान और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के संबोधन को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ये योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होंगी।

Related Articles

Back to top button