पंचायत सहायकों ने कार्य बहिष्कार कर सौंपा ज्ञापन
प्रदेश संगठन के आह्वान पर बीडीओ को संबोधित ज्ञापन एडीओ कृषि को सौंपा

जसवंतनगर,इटावा। लंबित मांगों के समाधान की मांग को लेकर विकास खंड के पंचायत सहायकों ने सोमवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। प्रदेश संगठन के आह्वान पर पंचायत सहायकों ने खंड विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीओ कृषि बलबीर सिंह को सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
पंचायत सहायकों ने कहा कि अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर लंबे समय से अधिकारियों से समाधान की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है। इससे पंचायत सहायकों में रोष है। इसी के चलते संगठन के निर्देश पर कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि जब तक मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। पंचायत सहायकों ने बीडीओ से शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई कराने और उच्चाधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराने की मांग की।
इस दौरान अंकित सिंह, सतीश कुमार, शिवम बाबू, सचिन, असित कुमार, अंशुल, रिषभ राजपूत, अनुराग, अंजली, जूली, महाशक्ति, दीप किरन और शिवांगी सहित अन्य पंचायत सहायक मौजूद रहे।



