इन लोगों को दूध पीने से करना चाहिए परहेज

milk side effects in hindi: क्या दूध पीना हर किसी के लिए सही है? जानिए किन लोगों को दूध से हो सकता है नुकसान और कैसे रखें सेहत का ध्यान।

milk side effects: दूध को सेहत का खज़ाना कहा जाता है मगर क्या आप जानते हैं कि यह हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता? कुछ खास हालात में दूध पीना शरीर के लिए नुकसानदायक भी बन सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों को दूध से दूरी बनानी चाहिए या सावधानी से सेवन करना चाहिए।

दूध से एलर्जी (side effects of drinking milk)

कुछ लोगों के शरीर में दूध के प्रोटीन जैसे कैसिइन या व्हे से एलर्जी हो सकती है। ऐसे में शरीर में खुजली, चकत्ते, सांस लेने में दिक्कत जैसी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलती हैं। अगर दूध पीने के बाद ऐसी समस्याएं होती हैं, तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें।

बार-बार जुकाम या कफ, दूध से बन सकती है दिक्कत

ठंडा दूध कई बार कफ को बढ़ा देता है। जो लोग अक्सर सर्दी-जुकाम, साइनस या नाक बंद होने की समस्या से जूझते हैं, उन्हें ठंडा दूध नहीं पीना चाहिए। ऐसे लोग दूध को हल्का गर्म करके ही पीएं, वो भी सीमित मात्रा में।

कमजोर पाचन तंत्र (Problems with milk)

अगर आपका पाचन कमजोर है, जैसे गैस बनती है, एसिडिटी होती है या पेट में जलन रहती है, तो खाली पेट दूध पीना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। बेहतर होगा कि आप दूध को खाने के बाद पिएं और वह भी गर्म रूप में।

त्वचा पर बार-बार मुंहासे? दूध हो सकता है जिम्मेदार

गाय के दूध में पाए जाने वाले कुछ हार्मोन त्वचा की सेहत पर असर डाल सकते हैं। कुछ रिसर्च बताते हैं कि दूध का अधिक सेवन मुंहासों को बढ़ा सकता है। अगर आपकी त्वचा पर बार-बार दाने या फुंसियां निकलती हैं तो दूध की मात्रा कम कर दें।

रोज़ कितनी रोटी खाना है सही, जानिए सही मात्रा

माइग्रेन के मरीज रहें सतर्क

माइग्रेन या बार-बार सिरदर्द की समस्या वालों के लिए दूध परेशानी बढ़ा सकता है। कई बार दूध में मौजूद तत्व सिरदर्द को ट्रिगर कर सकते हैं। अगर दूध पीने के बाद सिर भारी या दर्द महसूस हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना न भूलें।

Related Articles

Back to top button