IND W vs PAK W 2025: टॉस के वक्त No Handshake, Team India का दबदबा

भारत-पाक महिला वर्ल्ड कप 2025 मैच में हरमनप्रीत और फ़ातिमा ने हाथ मिलाने से किया इनकार। जानें मैच अपडेट, विवाद और टीम इंडिया की रणनीति।

IND W vs PAK W 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच महिला वनडे विश्व कप का मैच श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान की कप्तान फ़ातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया।

टॉस में एक बार फिर वही तस्वीर देखने को मिली जो मेल एशिया कप में IND vs PAK 2025 के दौरान देखने को मिली थी। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और फ़ातिमा सना ने हाथ मिलाने से परहेज़ किया। इतना ही नहीं, दोनों ने एक-दूसरे से बातचीत भी नहीं की।

हरमनप्रीत कौर ने कर दिया हैरान ( IND vs PAK Match 2025 News)

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद यह आवाज़ उठी थी कि भारतीय टीम को पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह का रिश्ता नहीं रखना चाहिए। इसके बाद भी, बीसीसीआई ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने की अपनी तत्परता दिखाते हुए कहा कि आईसीसी और एशिया कप जैसे बहुपक्षीय टूर्नामेंटों से हटना संभव नहीं होगा। मगर इस बीच भारतीय टीम ने ‘No Handshake’ के ज़रिए पाकिस्तान के विरुद्ध खेलते हुए भी उसका बहिष्कार करने का फ़ॉर्मूला आज़माया। एशिया कप टूर्नामेंट में यह मुद्दा उठा था। मगर भारतीय टीम अंत तक अपने रुख़ पर अड़ी रही। अब देखने को मिला है कि IND W vs PAK W वनडे 2025 विश्व कप टूर्नामेंट में भी यही बात दोहराई गई है।

women odi world cup 2025: जानें पिछली बार किस टीम ने जीता था महिला वनडे वर्ल्ड कप

टीम इंडिया एक बदलाव के साथ मैदान में उतरी (India vs Pakistan Women World Cup 2025)

पाकिस्तान के विरुद्ध मैच के लिए भारतीय टीम एक बदलाव के साथ मैदान में उतरी। अमनजोत कौर की जगह रेणुका सिंह ठाकुर को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है। भारतीय टीम ने अब तक पाकिस्तान के विरुद्ध 11 मैच खेले हैं। जिनमें पाकिस्तान एक बार भी जीत हासिल नहीं कर पाया है। टूर्नामेंट में अपनी दूसरी और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 12वीं जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया कोलंबो के मैदान में अपना दबदबा बरकरार रखने की कोशिश करेगी।

Related Articles

Back to top button