SBI vs PNB vs Canara Bank: 5 साल की FD पर कौन सा सरकारी बैंक दे रहा है सबसे तगड़ा रिटर्न

fd interest rate 2026: भारत में अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने और उस पर अच्छा रिटर्न पाने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट को आज भी सबसे भरोसेमंद ऑप्शन माना जाता है। मगर जब बैंक चुनने की बात आती है, तो लोग अक्सर कंफ्यूज रहते हैं कि देश के बड़े सरकारी बैंकों में से कौन सा बैंक सबसे ज्यादा फायदे देगा। आज हम देश के 3 बड़े सरकारी बैंकों के बारे में बात करेंगे और जानेंगे कि कौन सा बैंक 1 लाख रुपये की FD पर सबसे ज्यादा ब्याज देगा।

केनरा बैंक

केनरा बैंक 555 दिनों के लिए एक खास FD स्कीम पर आकर्षक ब्याज दे रहा है। इसमें आम कस्टमर्स को 6.50%, सीनियर सिटिजन को 7.00% और सुपर सीनियर सिटिजन (80+) को 7.10% ब्याज मिल रहा है। यदि 60 साल से कम उम्र का कोई व्यक्ति 5 साल के लिए 1 लाख रुपये जमा करता है, तो मैच्योरिटी पर उसे लगभग 1,38,042 रुपये मिलेंगे, जिसमें 38,042 रुपये का ब्याज शामिल होगा। इसी तरह, सीनियर सिटिजन को 1,41,478 रुपये मिल सकते हैं, जिसमें 41,478 रुपये का ब्याज शामिल होगा।

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI)

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI भी शानदार ब्याज दे रहा है। 5 साल की FD पर आम नागरिकों को 6.05%, सीनियर सिटिजन को 7.05% और अल्ट्रा-सीनियर सिटिजन को 7.15% फिक्स्ड ब्याज मिल रहा है। यदि कोई अल्ट्रा-सीनियर सिटिजन 5 साल के लिए 1 लाख रुपये जमा करता है, तो उसे मैच्योरिटी पर लगभग 1,42,524 रुपये मिलेंगे। यानी, उसे 42,524 रुपये का ब्याज मिलेगा, जो तुलना में सबसे ज़्यादा है। सीनियर सिटिजन को लगभग 41,826 रुपये और आम नागरिकों को लगभग 35,018 रुपये का ब्याज मिल सकता है।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB)

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 444 दिन की स्पेशल FD पर अच्छे इंटरेस्ट रेट दिए हैं। जनरल कस्टमर्स को 6.60%, सीनियर सिटिजन को 7.10% और अल्ट्रा-सीनियर सिटिजन को 7.40% इंटरेस्ट मिल रहा है। यदि आप 5 साल के लिए 1 लाख रुपये जमा करते हैं, तो एक जनरल कस्टमर को 38,723 रुपये से ज़्यादा इंटरेस्ट मिल सकता है। सीनियर सिटिजन को 42,175 रुपये और सुपर सीनियर सिटिजन को 44,285 रुपये तक का फायदा हो सकता है।

भारत के पास कितने दिनों का कच्चा तेल रिजर्व है, जानें युद्ध बढ़ा तो क्या होगा

कौन सा बैंक सबसे ज़्यादा इंटरेस्ट देगा?

यदि हम लॉन्ग-टर्म FD यानी 5 साल की बात करें, तो SBI सुपर सीनियर सिटिजन को सबसे ज़्यादा रिटर्न दे रहा है। 555 दिनों की FD के लिए केनरा बैंक एक अच्छा ऑप्शन है। PNB कम समय के लिए बेहतर इंटरेस्ट दे रहा है, मगर पूरे समय में कुल इंटरेस्ट अमाउंट कम होगा।

Related Articles

Back to top button