आंध्र प्रदेश में देवरगट्टू बन्नी उत्सव के दौरान दो लोगों की मौत, 90 घायल

Andhra Pradesh Banni Festival Incident: विजयादशमी पर मनाए जाने वाले पारंपरिक देवरगट्टू बन्नी उत्सव में दो लोगों की मौत।

Andhra Pradesh Banni Festival Incident: आंध्र प्रदेश के कुरनूल ज़िले में विजयादशमी के अवसर पर मनाया जाने वाला पारंपरिक देवरगट्टू बन्नी उत्सव, जिसे माला मल्लेश्वर स्वामी उत्सव के नाम से जाना जाता है, देश भर में एक विशेष स्थान प्राप्त कर चुका है। इस उत्सव के अंतर्गत दो समूहों के बीच लाठी-डंडे की प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।

Banni Festival में हिस्सा लेने वाले दो लोगों की मृत्यु हो चुकी है, वही 90 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों का तुरंत उपचार किया गया और पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आ रही यह परंपरा एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है।

ये बन्नी उत्सव माला मल्लेश्वर स्वामी के विवाह के बाद मध्यरात्रि की रस्मों के साथ शुरू होता है। इसमें आसपास के क्षेत्र के हजारों ग्रामीण भाग लेते हैं। प्रतिभागी उपवास, ब्रह्मचर्य और आहार के कठोर अनुशासन का पालन करते हैं। खास बात यह है कि मंदिर में मूर्ति पर प्रतीकात्मक अधिकार स्थापित करने के लिए दो समूहों के बीच पारंपरिक लाठी-डंडे की प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।

Tragedy in Bihar: वंदे भारत एक्सप्रेस की टक्कर में 4 लोगों की मौत; 2 गंभीर रूप से घायल

उप-विभागीय मजिस्ट्रेट मौर्य भारद्वाज के अनुसार, विजयादशमी के मौके पर देवरगट्टू बन्नी उत्सव के दौरान आयोजित लाठी-डंडे प्रतियोगिता के दौरान एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट लग गई और इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई। वही एक अन्य व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई।

बता दें कि Andhra Pradesh स्थित Banni Festival Incident में 90 लोग घायल हुए। घायलों का तुरंत इलाज किया गया। उन्होंने आगे कहा कि “पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष कम लोग घायल हुए हैं।”

Karur tvk stampede: कौन है असली दोषी, मुश्किलों में थलपति विजय

Related Articles

Back to top button