रात में Cough syrup ली, लेकिन सुबह नहीं उठा; 5 साल के बच्चे की मौत से सनसनी

Cough syrup deaths: क्या सरकारी अस्पतालों की दवा से हो रही हैं बच्चों की मौतें?

Cough syrup deaths: राजस्थान और मध्य प्रदेश में सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में बांटे जाने वाले tussis medicine को लेकर बवाल मचा हुआ है।

दावा किया जा रहा है कि राजस्थान के सीकर जिले में Cough syrup को पीने से एक 5 साल के बच्चे की deaths हो गई। वहीं, भरतपुर में एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है और वह वेंटिलेटर पर है। इस बीच चिकित्सकों का कहना है कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

मृतक बच्चा पाँच साल का है और उसे 29 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे खांसी की दवा दी गई थी। दोपहर 3:30 बजे उसे हिचकी आने लगी। उसकी माँ ने उसे पानी पिलाया, मगर सुबह तक उसकी आँखें नहीं खुलीं। परिजन उसे सीकर के एसके अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा बसंत शर्मा ने दावा किया है कि सिरप देने के बाद ही उसकी हालत बिगड़ी। इस बीच, एसके अस्पताल के अधीक्षक डॉ. केके अग्रवाल ने कहा है कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

ये भी प ढ़ें-love affairs up: परिवार तोड़कर प्रेमी के साथ भागी 3 बच्चों की मां

भरतपुर जिले में भी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र से मिली खांसी की दवा खाने से एक 3 साल के बच्चे की हालत बिगड़ गई। दवा खाने के बाद वह बेहोश हो गया और उसकी हृदय गति अनियमित हो गई। उसे तुरंत जयपुर के जेके लोन अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह अभी वेंटिलेटर पर है। परिजनों की शिकायत पर बयाना सीएचसी के प्रभारी डॉ. ताराचंद योगी ने खुद भी वह syrup पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। एहतियात के तौर पर संबंधित खांसी की दवा की आपूर्ति और वितरण तुरंत रोक दिया गया।

इस खांसी की syrup के कारण देशभर में पैदा हुए गंभीर हालात ने स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया है और प्रशासन ने तुरंत सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button