तरौंजा में 100 लोगों को मिला परामर्श, नई सोच नया दल ने लगाया हड्डी रोग शिविर

रायबरेली। के शिवगढ़ विकास क्षेत्र के तरौंजा गांव में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। रविवार को आयोजित इस शिविर में लगभग 100 ग्रामीणों को निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
लखनऊ के हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग मिश्रा ने शिविर में आए मरीजों को परामर्श दिया। अधिकतर मरीज जोड़ रोग, गठिया, कमर दर्द और सर्वाइकल जैसी समस्याओं से पीड़ित थे।
शिविर का आयोजन नई सोच नया दल संगठन के अध्यक्ष अभितोष मिश्रा और जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्व प्राचार्य रामकुमार मिश्र के नेतृत्व में किया गया। संयोजक रामकुमार मिश्र ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अक्सर घुटने, कमर और जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं, लेकिन आर्थिक अभाव के कारण सही इलाज नहीं करा पाते। ऐसे लोगों को उचित परामर्श और इलाज उपलब्ध कराना ही शिविर का उद्देश्य है।
संगठन के अध्यक्ष अभितोष मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि “लोगों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य है।” डॉ. अनुराग मिश्रा ने पुष्टि की कि शिविर में लगभग 100 लोगों को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
इस मौके पर अवधेश मिश्रा, विजय सिंह, अंकित दीक्षित, आलोक दीक्षित, प्रशांत दीक्षित, सौरभ पांडे, गुड्डू मिश्रा, अनुज मिश्रा और ग्राम प्रधान अशर्फी लाल यादव सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।



