पत्नी से परेशान पत्नी ने जहर खाकर दी जान

विवाद कर मायके चली गई थी पत्नी

इकदिल,इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम पीलखर में गुरुवार की अलख सुबह रघुराज सिंह के परिजनों में उस समय कोहराम मच गया जब पत्नी अंजली की क्रूरता से नाराज और विवाद के पत्नी के मायके चली जाने से दुखी पति मनोज 23 बर्ष पुत्र रघुराज सिंह ने जहर खा कर अपनी जान दे डाली।

मृतक मनोज के बड़े भाई अवधेश और शिवम समेत मां कमला देवी ने बताया कि उसका बेटा मनोज अपनी पत्नी अंजली से अत्यधिक प्रेम करता था,लेकिन पत्नी अंजली बेटे से कम बात करती थी और मोबाइल फोन पर चोरी छुपे बात करती थी।

जिसका पति मनोज रोक टोक करता था इसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच बाद विवाद होता रहता था, बीते मंगलवार को भी दोनों के मध्य फोन पर बात करने को लेकर पुनःबाद विवाद हुआ जिसकी मायके में शिकायत पर अंजली के मायके वाले उनके घर आए और शिकायत का निस्तारण किए बगैर अंजली को लेकर मायके ग्राम सुरायनपुर जनपद औरैया लेकर चले गए।

जिससे दुखी पति मनोज ने मंगलवार की शाम करीब 6 बजे किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया,झर खाने की जानकारी होने पर परिजन मनोज को आनन फानन में इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने देर रात्रि उसे सेंफई के पीजीआई के लिए रैफर कर दिया,इलाज में सुधार नहीं होने पर रात्रि करीब ढाई बजे परिजन उसे आगरा लेकर जा रहे थे,रस्ते में मनोज की दर्दनाक मौत हो गई।

परिजनों ने बताया साढ़े 4 माह पूर्व इसी बर्ष 1 मई को मनोज की अंजली के साथ शादी हुई थी।

घटना की खबर मिलते ही इकदिल पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौका मुआयना जांच पड़ताल मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया है।

मनोज की मौत के बाद से मृतक परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक रघुराज सिंह के तीन बेटों में सबसे छोटा बेटा था।

Related Articles

Back to top button