प्यारी बहन और गैस सब्सिडी जैसी योजनाओं का पैसा अटक जाएगा, 14 अक्टूबर से पहले ये काम पूरा करें

jan dhan khata kyc: 30 सितंबर से पहले जनधन खाता री-केवाईसी न कराने पर खाता हो सकता है बंद। जानिए कैसे बचाएं सब्सिडी और सरकारी योजनाओं का लाभ।

jan dhan khata kyc: लाडली बहन, गैस सब्सिडी और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी कई योजनाओं का पैसा प्रधानमंत्री जन धन बैंक खाते में आता है। अगर आपका बैंक खाता प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खुला है, तो ये खबर आपके लिए बेहद ज़रूरी है। आपको 30 सितंबर तक अपने खाते की री-केवाईसी करवानी अनिवार्य है, वरना आपका खाता बंद हो सकता है। भारतीय रिज़र्व बैंक के एक नियम के अनुसार, 10 साल पुराने सभी बैंक खातों के लिए री-केवाईसी अनिवार्य है।

2014 में शुरू हुई प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत देश भर में कुल 55.9 करोड़ बैंक खाते खोले गए हैं। इनमें से लगभग 10 करोड़ खातों को अब 10 साल पूरे हो चुके हैं। इसलिए, अगर आपका खाता भी इन 10 करोड़ खातों में शामिल है, तो उसे बंद होने से बचाने के लिए 1 अक्टूबर से री-केवाईसी करवाना ज़रूरी है।

सरकार का बड़ा अभियान

सरकार 1 जुलाई से पंचायत स्तर पर केवाईसी अभियान चला रही है। आप इस अभियान में भाग लेकर 30 सितंबर तक अपना केवाईसी अपडेट करा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक देश भर में लगभग 1 लाख ग्राम पंचायतों में कैंप लगाए जा चुके हैं और लाखों लोगों ने अपने खाते अपडेट कराए हैं।

ujjwala yojana registration: जानें आप कैसे लें सकते हैं मुफ्त LPG गैस

gst 2.0 reforms: जानिए क्यों पेट्रोल-डीजल अभी भी GST से बाहर

बैंक खाता बंद होने पर क्या होगा

अगर आप अपना jan dhan khata kyc अपडेट नहीं कराते हैं, तो बैंक आपका खाता बंद कर सकता है। ऐसा होने पर आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। अगर आपका जनधन खाता बंद हो जाता है, तो आपको सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी (जैसे गैस सब्सिडी) का लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए, समय पर अपना केवाईसी अपडेट कराकर आप इस असुविधा से बच सकते हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करते रह सकते हैं।

Related Articles

Back to top button