ujjwala yojana registration: जानें आप कैसे लें सकते हैं मुफ्त LPG गैस
मोदी सरकार ने नवरात्र पर उज्ज्वला योजना के तहत 25 लाख नए मुफ्त एलपीजी कनेक्शन देने का ऐलान किया है। जानें आवेदन प्रक्रिया, लाभ और पात्रता की पूरी जानकारी।

ujjwala yojana registration: देश में नवरात्र का पावन पर्व चल रहा है और इसी शुभ अवसर पर केंद्र सरकार ने करोड़ों गरीब परिवारों के लिए एक बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत अब 25 लाख नए मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिए जाएंगे। इस घोषणा के बाद उज्ज्वला लाभार्थियों की संख्या 10.6 करोड़ से अधिक हो जाएगी।
किसे मिलेगा लाभ, जानें पात्रता की पूरी डिटेल
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि सरकार प्रत्येक नए कनेक्शन पर ₹2,050 खर्च करेगी। इसमें मिलेगा एक मुफ्त एलपीजी सिलेंडर,
गैस चूल्हा, रेगुलेटर, पाइप और अन्य ज़रूरी उपकरण इस योजना से खासकर उन गरीब और पिछड़े वर्ग की महिलाओं को फायदा होगा, जिनके घरों में अब तक गैस कनेक्शन नहीं है।
पात्रता पर एक नजर (Eligibility)
- आवेदनकर्ता एससी/एसटी या गरीब परिवार की महिला होनी चाहिए।
- महिला के नाम पर पहले से कोई एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए।
- आधार कार्ड, राशन कार्ड, पता प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक खाता अनिवार्य है।
aadhaar download online: 50 रुपये में आधार घर मंगवाएं, जानें कैसे
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन, जानें स्टेप बाई स्टेप (ujjwala scheme registration)
- https://pmuy.gov.in/e-kyc.html
- तेल कंपनी चुनें – इंडेन, भारत गैस या एचपी गैस
- उज्ज्वला 2.0 कनेक्शन विकल्प चुनें
- राज्य, जिला और वितरक का नाम भरें
- मोबाइल नंबर और OTP दर्ज करें
- व्यक्तिगत और बैंक जानकारी भरें
- सिलेंडर का प्रकार (ग्रामीण या शहरी) चुनें
- घोषणा पत्र पर सहमति देकर फॉर्म सबमिट करें
- रेफरेंस नंबर लेकर नज़दीकी गैस एजेंसी पर जाएं
उज्ज्वला लाभार्थियों को 300 की सब्सिडी
सरकार उज्ज्वला परिवारों को प्रति सिलेंडर 300 की सब्सिडी दे रही है। इसके चलते एक गैस सिलेंडर मात्र ₹553 में रिफिल किया जा सकता है। ऐसे में यदि आपने ने भी अभी ujjwala yojana का registration नहीं करवाया है तो फौरन अप्लाई करें।



