हमें पेरियार के बताए हुए मार्ग पर चलना होगा तभी समाज आगे बढ़ पाएगा : बीएन मौर्य
ज्ञानदायिनी पब्लिक स्कूल में पेरियार रामास्वामी नायकर का मनाया गया 146वाँ जन्मदिन

ऊँचाहार, रायबरेली। बुधवार को नगर के नाला रोड स्थित ज्ञानदायिनी पब्लिक स्कूल में पेरियार रामास्वामी नायकर का 146 वाँ जन्मदिन बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बीएन मौर्य ने पेरियार जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अंधविश्वास से दूर रहकर पेरियार के बताए हुए मार्ग पर चलना होगा तभी समाज आगे बढ़ पाएगा।
वहीं पूर्व सैनिक दूधनाथ पाल ने भी बच्चों की पढ़ाई व पाखंडवाद पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सेवा निवृत्त कानूनगो रामस्वरूप यादव ने कहा की हमेशा पेरियार जी ने समाज में व्याप्त ऊँचनीच, छुआछूत, पाखंडवाद, और अंधविश्वास से दूर रहते हुए समाज को आगे बढ़ाने के लिए कहा उन्होंने हमेशा तार्किकता और विज्ञान पर बल दिया आज भी समाज को जरूरत है की पेरियार को अपनाकर हम लोग आगे बढ़े तभी सभी का भला संभव है।
इस अवसर पर हरिकृष्ण मौर्य, पूर्व सैनिक अमर सिंह यादव, फौजी प्रेम चंद्र यादव, शिव शंकर कुशवाहा, तेजभान यादव, मुन्ना यादव, उमेशचंद्र पाल, विजयपाल बीडीसी, ओम प्रकाश त्यागी, सोमनाथ पाल, विमलेश पाल, ने भी अपने विचार प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन देवनाथ पाल ने किया इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे अंत में विद्यालय प्रबंधक विजय बहादुर पाल ने आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया।



