Mandi landslide news 2025: बारिश से तबाही, तीन लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश के मंडी ज़िले में भारी बारिश के बाद बरागटा गांव में भूस्खलन से की मौत। भूस्खलन से जुड़ी अपडेट पढ़ें।

Mandi landslide news 2025: हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश ने एक बार फिर कहर बरपाया है। मंडी ज़िले में भारी बारिश से हालात गंभीर हो गए हैं। पिछले 24 घंटों से हो रही लगातार बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। निहरी तहसील के बरागटा गाँव में देर रात हुए भूस्खलन में दो महिलाओं और एक आठ महीने के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
उपमंडल अधिकारी (एसडीओ) सुंदरनगर अमर नेगी ने बताया कि निरंतर वर्षा के कारण कई जगहों पर भूस्खलन और सड़कें बंद होने की सूचना मिल रही है। प्रशासन प्रभावित परिवारों के लिए तुरंत राहत सामग्री और अस्थायी आश्रय की व्यवस्था कर रहा है। उन्होंने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनी पर गंभीरता से ध्यान देने और संवेदनशील इलाकों से दूर रहने की अपील की है। बताया जा रहा है कि भूस्खलन के समय पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था।
कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त (Mandi Landslide Update 2025)
मंडी (Mandi landslide news 2025) में कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त (Mandi landslide update) हो गई हैं। भारी बारिश और बाढ़ के कारण इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है। आपातकालीन राहत और बचाव दल मौके पर भेजे गए हैं, मगर खराब मौसम के कारण बचाव अभियान में बाधा आ रही है। प्रशासन ने बताया है कि छह लोग अभी भी लापता हैं। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें उनकी तलाश कर रही हैं।
ये भी पढ़ें- Live cricket india vs pakistan asia cup 2025: क्या अब भारत-पाक मैच में पहले जैसी बात नहीं रही?
बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त (Floods in Mandi 2025)
लोगों का कहना है कि इस साल की बारिश ने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अचानक आई बाढ़ ने लोगों का दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिन परिवारों की दुकानें और घर पानी में डूब गए हैं, वे अब खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं। सोशल मीडिया (Floods in Himachal 2025) पर वायरल हो रही तस्वीरें और वीडियो स्थिति की गंभीरता को दर्शाते हैं। धर्मपुर बाज़ार पूरी तरह तबाह नज़र आ रहा है। टूटी दुकानों का मलबा, बहे हुए वाहन और कीचड़ हर जगह फैला हुआ है।
एक्सपर्ट का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते तापमान के कारण पहाड़ी इलाकों में ऐसी प्राकृतिक आपदाओं की संख्या बढ़ी है। लगातार हो रही भारी बारिश पहाड़ी क्षेत्रों के लिए खतरे का संकेत है। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है और अलर्ट जारी किया है। हालाँकि, इन भयावह दृश्यों को देखकर साफ है कि पहाड़ी इलाकों में बारिश अभी भी जारी है।
#WATCH | Himachal Pradesh: Last night, heavy rain lashed the Mandi district, causing major destruction in Dharampur town. Many vehicles were swept away.
(Source: Police) pic.twitter.com/AlJUarMO0H
— ANI (@ANI) September 16, 2025



