कायस्थ समाज ने किया नए सी एम एस डॉ. बी सी सक्सेना का स्वागत
सेवा का संकल्प, 24 घंटे सभी के लिए रहूँगा उपलब्ध - डॉ. बी सी सक्सेना

अवनीत कुमार शर्मा/स्टार एक्सप्रेस
रामपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा आज रामपुर में वर्तमान सी एम एस डॉ. बी सी सक्सेना का बुके देकर भव्य स्वागत किया गया। समाज के लोगों ने उन्हें पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई दी। डॉ. बी सी सक्सेना ने स्वागत के बाद समाज के सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के प्रत्येक व्यक्ति के साथ हर समय खड़े रहेंगे और अपने कर्तव्य को ईमानदारी व कर्मठता से पूरा करेंगे।
डॉ. सक्सेना ने यह भी सुनिश्चित किया कि उनकी उपलब्धता 24 घंटे हर व्यक्ति के लिए बनी रहेगी। रामपुर जिला अस्पताल में आने वाले किसी भी समस्या में वे तुरंत सहायता करेंगे। उन्होंने समाज और रामपुर के सभी नागरिकों का धन्यवाद किया।
साथ ही डॉ. सक्सेना ने बताया कि आगामी 17 तारीख को देश के प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर विशेष आयोजन किए जाएंगे। जिला अस्पताल में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाएगा। आयुष्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर मरीजों का इलाज किया जाएगा।
अत्याधुनिक लैब का उद्घाटन प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर मानवीय व जिला अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। डॉ. बी सी सक्सेना का यह स्वागत समारोह समाज के बीच एक नई उम्मीद और स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने का संकल्प बना।



