किसान नेताओं ने एडीओ को सौंपा छह सूत्रीय ज्ञापन

निजी भवनों में संचालित होगे राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय

जसवंतनगर,इटावा। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित की गई। पंचायत की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार ने की। इस दौरान किसानों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एडीओ उमेश कुमार को सौंपा।

किसानों ने बताया कि ग्राम पंचायत जैनपुर नागर में गौशाला से ली गई गायों का मासिक भत्ता एक वर्ष से लंबित है, जिसे तत्काल दिलाया जाए। ग्राम पिपरेंदी के बंद पड़े नाले व ग्राम पंचायत सिसहाट के शुद्धिकरण स्थल की सफाई कराए जाने की मांग की गई। इसके अलावा ग्राम परसौआ में 10 माह से खुदे पड़े नाले का निर्माण कार्य पूरा कराने, ग्राम पंचायत कुंजपुर में टूटा खरंजा दुरुस्त कराने और ग्राम घड़ी जालिम मौजा कुरसेना में नाली की सफाई कराने की मांग भी रखी गई।

पंचायत में जिलाध्यक्ष संजीव किसान, जिला उपाध्यक्ष सुनील यादव, तहसील अध्यक्ष रामौतार सिंह, युवा जिला अध्यक्ष शैलम सिंह, तहसील महासचिव मुन्नेश सिंह, नगर अध्यक्ष अविनाश उर्फ जोजी, नगर अध्यक्ष कौशकी कुमारी समेत तमाम पदाधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button