नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ सफल आयोजन

सुलतानपुर। एकल अभियान आरोग्य योजना गतिविधि विभाग द्वारा रविवार को ग्राम पंचायत कमोलिया, विकास खण्ड दूबेपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक रमाशंकर मौर्य (पूर्व प्रधान प्रतिनिधि एवं भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष) रहे। सहयोग में कृष्ण कुमार गुप्ता, संदीप मौर्य, शिवकुमार तिवारी, संतोष कुमार मौर्य, पप्पू कुमार कोरी, वंशराज उपाध्याय, अजय चौहान फौजी व केशकुमारी (महिला ग्राम प्रमुख) मौजूद रहे।
शिविर में स्वास्थ्य सेवाएँ देने के लिए डॉक्टरों की टीम उपस्थित रही, जिनमें डॉ. अमित कौशल (नाक, कान, गला विशेषज्ञ) व उनकी टीम, डॉ. सौरभ यादव (कैंप इंचार्ज), डॉ. अमित कौशिक (सर्जन), डॉ. सौरभ गुप्ता (फिजीशियन), डॉ. राजेश गौतम (सुभांगी हॉस्पिटल) व डॉ. रमेश सिंह (फिजीशियन) प्रमुख रहे।
इस अवसर पर रामजतन यादव (भाजपा मंडल अध्यक्ष, धम्मौर), रामप्रकाश वर्मा (जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी, वार्ड 35), चंद्रभान यादव (प्रबंधक, सेंट जोसेफ ग्लोरियस पब्लिक स्कूल) और वैभव यादव (जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी, वार्ड 35) भी उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने शिविर से लाभ उठाते हुए डॉक्टरों एवं आयोजकों के प्रति आभार जताया।



