ओंमकार सिंह चौहान को बने ग्राम पंचायत अध्यक्ष

जसवंतनगर,इटावा। भारतीय किसान यूनियन ने ग्राम पंचायत राजपुर तमेरी के ग्राम तमेरा में पंचायत का आयोजन किया जिसमें ओंमकार सिंह चौहान को ग्राम अध्यक्ष मनोनीत किया गया एवं किसानों ने सदस्यता ग्रहण की।
उपस्थित पदाधिकारी जिला महासचिव चंद्रदीप, तहसील उपाध्यक्ष मनोज कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार, तहसील महासचिव मुन्नेश सिंह, तहसील उपाध्यक्ष विनीत कुमार, नगर अध्यक्ष अविनाश उर्फ जोजी युवा जिला अध्यक्ष शैलम सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष पवन कुमार, नगर संरक्षक के पी सिंह , ग्राम अध्यक्ष संजीव कुमार, ग्राम सचिव शिवराज सिंह,उपस्थित रहे। पंचायत का संचालन तहसील महासचिव मुन्नेश सिंह ने किया। जिला महासचिव ने संगठन में ज्यादा से ज्यादा जुड़ने के लिए आह्वान किया।



