पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में इस दिन कांग्रेस ने किया भारत बंद का ऐलान

नई दिल्ली. बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों के विरोध का स्वर ऊंचा हो रहा है। इस मुद्दे को लेकर लगातार विपक्ष सरकार पर निशाना साध रहा है। अब इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने 10 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी बढ़ते दामों के विरोध में 10 सितंबर को कांग्रेस ने भारत बंद का ऐलान किया है। इस पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, महंगाई मार रही है। पेट्रोल डीज़ल कमर तोड़ रहे हैं। जनता परेशान है।

आगे उन्होंने कहा कि हमने अपने दल के नेताओं के साथ बैठक की। इसके अलावा विपक्षी पार्टी से भी बात की गई है। इन सब के बाद 10 तारीख को भारत बंद का ऐलान किया गया है। इस कारण से हम लोग हर पेट्रोल पंप पर धरना देंगे। वहीं रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, ‘तेल से सरकार को 11 लाख करोड़ की कमाई, किसकी जेब में गया सरकार बता नहीं रही।’

Related Articles

Back to top button