शादी के 117 दिन बाद होगा प्रियंका और निक का विडियोज, ये तस्वीरें हुई वायरल

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी को अभी 4 महीनें भी पूरे नहीं हुए हैं। दोनों के रोमांटिक पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। साथ में घूमना साथ में पार्टी करना। म्यूजिक विडियोज तक लॉन्च करना सब हो रहा है। दोनों साथ वेकेशंस पर जा रहे हैं। फैमिली फंक्शंस अटेंड कर रहे हैं।

प्रियंका तो अपने देवर की शादी की तैयारियां तक कर रही हैं लेकिन इन सब पुख्ता सबूतों वाली हैप्पी रोमांटिक मैरिड लाइफ के बीच विदेशी मैगजीन्स और वेबसाइट्स ने पूरी दुनिया में तहलका मचाया हुआ है। मैगजीन का दावा है कि निक और प्रियंका के रिश्तों में दरार आ रही है। दोनों में अब पहले जैसा प्यार नहीं है।

किसी भी विदेशी मैगजीन या साइट को खोलकर देख लीजिए। बस एक ही चीज सबसे पहले सामने आ रही है.. और वो है निक और प्रियंका के अलगाव की खबरें। पूरी दुनिया जानना चाहती है कि आखिर ओके मैगजीन के इस दावे में कितनी सच्चाई है ? क्या सही में निक प्रियंका की दो रिवाजो से हुई शादी टूटने वाली है ?

ओके मैगजीन ने किस बेस पर ये दावा किया है उसे जानना जरूरी है। मैगजीन कहती है जैसे जैसे निक प्रियंका एक दूसरे को करीब से जान रहे हैं, वो अपने प्यार की दुनिया से बाहर आ रहे हैं। ओके मैगजीन का कहना है कि उन्हें किसी सोर्स से पता चला है कि, ”वो दोनों हर बात पर लड़ाई झगड़ा करते हैं। काम, पार्टी, साथ में समय बिताना। दरअसल दोनों ने बहुत जल्दबाजी में शादी कर ली और अब उसकी कीमत चुका रहे हैं। उनकी शादी एक कच्छे धागे पर लटकी हुई है।

ओके मेगजीन के इस दावे में कितनी सच्चाई है ये तो कह पाना तो बेहद मुश्किल है लेकिन कुछ दिन पहले कॉफी विद करण के फिनाले एपिसोड में करण जौहर ने जब प्रियंका से निक के बारे में सवाल किए तो उन्होनें साफ इशारा दिया था कि वो विदेशी बाबू के बारे में ज्यादा नहीं जानती थीं। वैसे ओके मेगजीन का दावा है कि निक को शादी से पहले नहीं पता ता कि प्रियंका डोमिनेटिंग नेचर की हैं। निक को लगता था कि प्रियंका काफी कूल नेचर की हैं लेकिन शादी के बाद निक को लगा कि वो उन्हें कंट्रोल कर रही हैं। मैगजीन का दावा है कि प्रियंका काफी गुस्सैल हैं। इस बारे में निक को शादी के बाद ही पता चला। जोनस परिवार को लगता था कि प्रियंका शादी के बाद घर बसाने और बच्चे संभालने वाली लड़की होंगी लेकिन वो खुद को सिर्फ 21 साल की समझती हैं जो सिर्फ पार्टी करना पसंद करती है।

ओके मैगजीन इसके बाद दावा कर रही है कि जोनस परिवार इस शादी को खत्म करने की मांग कर रहा है.. क्योंकि देसी गर्ल में कोई भी ऐसी खूबी नहीं है जो उन्हें एक देसी बहू का दर्जा दिला सके। इतना ही नहीं इस मैगजीन का कहना है कि दोनों अलग होते हैं तो पैसे को लेकर काफी बड़ी जंग छिड़ सकती है.. क्योंकि दोनों ने इनती जल्द बाजी में शादी की कि पहले कुछ भी तय नहीं कर पाए।

ओके मैगजीन के इस आर्टिकल के बाद तो जैसे इंटरनेशन मीडिया में हडकंप मच गया हर कोई अपनी अपनी तरफ से इस खबर की पुख्ता जांच करने लगा.. इसके बाद कुछ वेबसाइट्स ने दावे के साथ कहा —कि ये पूरी तरह से गलत खबर है… दोनों की शादीशुदा ज़िंदगी बिल्कुल ठीक चल रही है। वैसे अगर निक औऱ प्रियंका के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नजर डाले तो कहीं से भी ऐसा नहीं लगता कि दोनों के बीच किसी तरह की खटपट हो।

Related Articles

Back to top button