raibarely News: श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभा यात्रा

स्टार एक्सप्रेस/संवाददाता

खीरों, रायबरेली। पूरे देशभर में चैत्र नवरात्रि की धूम देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में रायबरेली जिले के खीरों में भी चैत्र नवरात्र के दिन जिसमें बच्चे से लेकर महिलाएं,शामिल हुई। इस दौरान भक्तों में अलग ही उत्साह और उमंग देखने को मिला। इस भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।

खीरों कस्बे में हाथ में भगवा लेकर थिरकते दिखे युवा चैत्र नवरात्र के मौके पर निकाली गई भव्य श्रीराम शोभायात्रा,की अगुवाई भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवराम सिंह ने की वही जयश्रीराम का नारा लगाते युवाओं में गजब का उत्साह दिखा। भव्य श्रीराम शोभायात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की झांकी लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र रही।

यह श्रीराम शोभायात्रा पूरे खीरों कस्बे में निकली गयी। शोभायात्रा में रामदरबार की झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र था।’रामजी की निकली सवारी, राम जी की लीला है न्यारी’ गीत के साथ नगर में निकाली गई राम दरबार की झांकी को देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। शोभायात्रा में धार्मिक संगठन से जुड़े लोगों के अलावा राजनैतिक दलों से जुड़े लोग शामिल थे। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। घोड़े और सुसज्जित रथ के साथ युवा थिरकते हुए नजर आए।

शोभा यात्रा के दौरान भगवा ध्वज लहराते हुए युवाओं की टोली में उत्साह देखा गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवराम सिंह,दिलीप गुप्ता,दिनेश गुप्ता,गौरव सिंह,राजेश मिश्रा,उत्तम सविता,अक्षय चौधरी,पंकज गुप्ता,शिवम गुप्ता,अजय गुप्ता राहुल गुप्ता,ब्रजेश पांडेय,अनूप सोनी,अखिलेश धानुक,सरोज धानुक,गुड्डू नाती सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button