हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक युवा रैली को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक युवा रैली को संबोधित करेंगे और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी....

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक युवा रैली को संबोधित करेंगे और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार का बिगुल फूंकेंगे। पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा,

“आज मंडी, हिमाचल प्रदेश में @BJYM युवा विजय संकल्प रैली में हमारे ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के बीच होने के लिए तत्पर हैं। एनडीए सरकार ने हमारी युवा शक्ति को सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कई पहल की हैं।”

समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा ‘युवा विजय संकल्प रैली’ का आयोजन मंडी के पड्डल मैदान में किया जा रहा है।

 

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि इस रैली में हिमाचल प्रदेश के एक लाख से अधिक युवा भाग लेंगे। आज का दिन युवाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी के साथ किया जाएगा।

 

ये भी पढ़े-

लखनऊ, कानपुर, वाराणसी समेत जानिये इन शहरों में क्या है पेट्रोल डीजल का दाम

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) की एक उच्च स्तरीय टीम चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर है। राज्य के तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन राजीव कुमार ने शुक्रवार को राज्य के मुख्य सचिव आरडी धीमान और पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू के साथ बैठक की।

हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमशः 8 जनवरी, 2023 और 23 फरवरी, 2023 को समाप्त होगा और चुनाव प्राधिकरण किसी भी सदन के पांच साल के कार्यकाल की समाप्ति के छह महीने के भीतर कभी भी चुनाव करा सकता है।

Related Articles

Back to top button