पार्श्व गायक आशा भोसले का आज 90वां जन्मदिवस, जाने उनसे जुड़ी खास बातें !

हिंदुस्तान की मशहूर गायिका आशा भोसले का आज 90वां जन्मदिन है। आशा भोसले स्वर कोकिला लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं और पंचम दा के नाम से प्रसिद्ध आर डी बर्मन जी की पत्नी हैं...

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. हिंदुस्तान की मशहूर गायिका आशा भोसले का आज 90वां जन्मदिन है। आशा भोसले स्वर कोकिला लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं और पंचम दा के नाम से प्रसिद्ध आर डी बर्मन जी की पत्नी हैं। आशा भोसले ने पिछले 6 दशक में 20 भाषाओं में 11 हज़ार से ज्यादा गाने गए हैं।

हालांकि, उम्र के इस पड़ाव पर आने के बाद अब वह संगीत से ज्यादा स्वाद को पसंद करती हुई नजर आ रही हैं। दुबई में आशा भोसले ने पहला रेस्टोरेंट आशा’ज रेस्टोरेंट के नाम से खोला था, वर्तमान समय में आशा भोसले के दुनियाभर में एक दर्जन से ज्यादा रेस्टोरेंट हैं। वह इन दिनों अपने रेस्टोरेंट के बिज़नेस को आगे आगे बढाती दिख रही हैं।

90 वर्ष की उम्र हो जाने के बाद भी वो न सिर्फ अपने रेस्टोरेंट बिज़नेस को आगे बढ़ा रही हैं, बल्कि कभी-कभी उन्हें खुद भी खाना पकाते देखा जाता है। अकसर उनके वीडियो वायरल होते रहते हैं।

Related Articles

Back to top button