कुल्हाड़ी से वार कर वृद्ध की दर्दनाक हत्या

देर रात को अज्ञात ने वारदात को दिया अंजाम, एक हिरासत में

 स्टार एक्सप्रेस 

बहराइच. जिले के खाले बढ़ैया गांव निवासी एक वृद्ध अपने पुत्र के साथ रहती थी। देर रात को महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक ग्रामीण को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली नानपारा के ग्राम पंचायत बढाईया कलां के मजरा खाले बढाईया निवासी बिटाना देवी (80) पत्नी स्वर्गीय राम सरन यादव अपने पुत्र 25 वर्षीय मुनीजर के साथ रहती थी।

सोमवार रात को वह घर में सो रही थी। रात 12 बजे के आसपास कुछ अज्ञात लोग पहुंचे। सभी वृद्ध महिला पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह तड़के महिला के हत्या की जानकारी हुई तो भीड़ एकत्रित हुई। पुलिस को घटना से अवगत कराया गया। कोतवाल शमशेर सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जंग बहादुर यादव पुलिस टीम के साथ पहुंचे।

पुलिस ने मृतक महिला के शव को को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने गांव निवासी एक ग्रामीण को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पुत्र मुनेजर ने बताया कि उसकी किसी से रंजिश नहीं है। ऐसे में हत्या क्यों की गई, पता नहीं है। कोतवाल ने बताया कि मुकदमा उच्च दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बेटे की नहीं हुई शादी

मृतक महिला को दो बेटी और एक बेटा है। दोनों बेटियों का विवाह हो चुका है। जबकि बेटा का विवाह नहीं हुआ है। महिला के नाम दो बीघा खेत भी है।

Related Articles

Back to top button