सोना-चांदी के दामों में आया उछाल, जानिये आजका ताजा भाव

लखनऊ में मंगलवार को भी सोना और चांदी के दाम स्थिर रहे। कानपुर और आगरा में सोना और चांदी दोनों में तेजी रही। गोरखपुर में सोने में गिरावट और चांदी स्थिर रही।

स्टार एक्सप्रेस

लखनऊ. मंगलवार को भी सोना और चांदी के दाम स्थिर रहे। सोमवार की तरह सोने की कीमत 53300 प्रति दस ग्राम और चांदी 58800 प्रति किलो के हिसाब से बिकी। कानपुर में सोना और चांदी दोनों में तेजी रही। सोमवार को सोना 52350 प्रति 10 ग्राम और चांदी 56200 प्रति किला बिक थी। मंगलवार को सोना 52400 प्रति दस ग्राम और चांदी 56400 प्रति किलो रही।

आगरा में भी कानपुर की तरह सोना और चांदी दोनों में तेजी रही। सोमवार को सोना 52200 प्रति दस ग्राम और चांदी 55900 रुपये प्रति किलो थी। मंगलवार को सोना 52300 प्रति दस ग्राम और चांदी 55950 प्रति किलो बिकी। गोरखपुर में सोने में गिरावट और चांदी स्थिर रही। सोमवार को सोना 52800 प्रति दस ग्राम और चांदी 57000 प्रति किलो थी। मंगलवार को सोना 52300 प्रति दस ग्राम और चांदी 57000 प्रति किलो बिकी।

बरेली में सोना 52700 प्रति दस ग्राम और चांदी 55900 प्रति किलो बिकी। मेरठ में सोना 52600 प्रति दस ग्राम और चांदी 56000 प्रति किलो रही।

सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले दिनों में त्योहार और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है।

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

 

Related Articles

Back to top button