आजमगढ़: कार दुर्घटना में लापता किशोर का मिला शव…

यूपी के आजमगढ़ के बरदह क्षेत्र में कार दुर्घटना में लापता किशोर का शव घटनास्‍थल के पास नहर से मिला है। इसी के साथ मरने वालों की संख्‍या 6 हो गई है।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. यूपी के आजमगढ़ के बरदह क्षेत्र की भगवानपुर नहर के पास शनिवार को एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। इस दुर्घटना के बाद से लापता एक किशोर का शव रविवार की सुबह घटनास्‍थल के पास नहर से मिला। इसके साथ ही दुर्घटना में मरने वालों की सख्या छह हो गई है। इसमें एक ही परिवार के पांच लोग शामिल हैं। कार में सवार एक किशोरी और ड्राइवर का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनो जिंदगी मौत से जूझ रहें हैं।

शहर के सटे एकरामपुर गांव से एक परिवार के आधा दर्जन लोग शनिवार को देवी दर्शन के लिए विध्यांचल धाम जा रहे थे। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। दंपती व उनकी तीन साल की बेटी तथा सगे भाईयों की मौत मौत हो गई। कार की चपेट में आने से बाइक सवार की भी मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद 16 वर्षीय अपुन यादव पुत्र लक्ष्मी यादव लापता हो गया।

शनिवार से ही पुलिस नहर में उसे तलाश रही था। रविवार की सुबह गोताखोर पहुंचे। सुबह आठ बजे से तलाश शुरू की। करीब साढे 10 बजे घटना स्थल से 100 मीटर की दूरी पर शव मिला। अपुन यादव के बड़े भाई पिंटू ,चाचा शिव प्रसाद, गर्भवती चाची लक्षमीना, चचेरी बहरी अनोखी की शनिवार को ही मौत हो गई। इसके साथ अपुन की बहन सरिता उर्फ रिंकी व चालक हरेन्द्र यादव उर्फ नखड़ू घायल है। दोनो का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

 

Related Articles

Back to top button