दीपिका पादुकोण की गोद में बैठ गए रणवीर सिंह, देखें वीडियो

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी में से एक है। दोनों को साथ में देखना फैंस को बहुत पसंद है।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. दीपिका पादुकोण कुछ दिनों से कान फिल्म फेस्टिवल में बतौर ज्यूरी मेंबर अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। हालांकि इस बीच वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। अब दीपिका ने अपना नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपनी टीम के साथ बैठी हुई हैं और रणवीर भी साथ में हैं। तो उनकी टीम कहती है कि आपके लिए एक गिफ्ट है। तो दीपिका कहती हैं कि मुझे वो चिड़िया मत देना जो इतनी आवाज करती है।

फिर उन्हें चॉकलेट दी जाती है और वह कहती हैं कि ये बेस्ट गिफ्ट है। वहीं फिर थोड़ी देर बाद रणवीर, दीपिका की गोद में आकर बैठ जाते हैं और एक्ट्रेस कहती हैं कि ये मेरी ट्रॉफी है। फिर रणवीर कहते हैं कि मैं इनका प्रेजेंट हूं।

 

कुछ दिनों पहले दोनों कान में हॉलीवुड स्टार रेबेका हॉल के साथ मस्ती करते दिखे थे। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। वैसे रणवीर, कान से वापस आ गए हैं, लेकिन दीपिका अभी वहीं हैं।

अपकमिंग फिल्में

दीपिका फिल्म पठान में नजर आने वाली हैं जिसमें शाहरुख खान और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं। इसके अलावा वह सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाइटर में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में दीपिका के साथ ऋतिक रोशन लीड रोल में हैं।

वहीं रणवीर हाल ही में फिल्म जयेशभाई जोरदार में नजर आए थे। हालांकि फिल्म को मिक्स रिस्पॉन्स मिला था। वहीं अब वह सर्कस, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button