देश में कोरोना के मामलों में आई गिरावट, जानिये 24 घंटे में कितनी हुई मौतें

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1569 मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान 19 लोगों की मौत हुई है। वहीं 2467 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं।

स्टार एक्सप्रेस

.देश में कोरोना के मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

. 24 घंटे में कोरोना के 1,569 मामले सामने आए हैं।

. देशभर में कोरोना के कुल 2,202 मामले मिले थे।

डेस्क. देश में कोरोना के मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,569 मामले सामने आए हैं। कल यानी सोमवार के मुकाबले आज कोरोना के मामलों में करीब 28 फीसद की कमी दर्ज की गई है। बता दें कि सोमवार को देशभर में कोरोना के कुल 2,202 मामले मिले थे।

मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे में कोरोना से 19 लोगों की मौत भी हुई है। वहीं, इस दौरान 2,467 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस घटकर अब 16,400 रह गए हैं। बता दें अब तक कुल 4 करोड़ 25 लाख 84 हजार 710 लोग रिकवर हो चुके हैं। वहीं, इसके अलावा कुल 5 लाख 24 हजार 260 लोगों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button