सपा की गाजीपुर से सामाजिक न्याय साइकिल यात्रा आज से, 23 को समापन

लखनऊ. लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी में जोरदार ढंग से जुटी समाजवादी पार्टी साइकिल यात्रा से अपने अभियान को धार देगी। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी की ‘सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ-देश बचाओ’ साइकिल यात्रा आज से गाजीपुर से शुरू हो रही है। यह यात्रा 23 सितम्बर को दिल्ली में जंतर-मंतर पर समाप्त होगी। साइकिल यात्रा का आयोजन एमएलसी रामवृक्ष सिंह यादव के नेतृत्व में किया जा रहा है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आज से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता MLC रामवृक्ष सिंह यादव के नेतृत्व में गाजीपुर से सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ-देश बचाओ साइकिल यात्रा की शुरुआत करेंगे।

एमएलसी रामवृक्ष सिंह यादव के नेतृत्व में छात्र नेता अभिषेक यादव, पूर्व उपाध्यक्ष इलाहाबाद विश्वविद्यालय आदिल हमजा व उपाध्यक्ष इलाहाबाद विश्वविद्यालय चन्द्रशेखर चौधरी शामिल होंगे। गाजीपुर में समारोह स्थल से साइकिल यात्रा का शुभारम्भ सांसद धर्मेंद्र यादव व नीरज शेखर के साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इन्द्रजीत सरोज, पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी राजभर, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, एमएलसी राजपाल कश्यप व विधायक संग्राम सिंह यादव हरी झंडी दिखाकर करेंगे।

Related Articles

Back to top button