जेडीयू ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

UP Elections: जनता दल (यूनाइटेड) ने आगामी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

Star Express

डेस्क. जनता दल (यूनाइटेड) ने आगामी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में अनिता कोल, राबिया बेगम, नीरज सिंह, पटेल, अजित प्रताप सिंह, रमेश चंद्र उपाध्याय, राजेश कुमार शुक्ला, अतुल प्रताप पटेल, ओम प्रकाश गुप्ता, सुशील कुमार पटेल, संजय सिंह पटेल, कैलश नारायण, राम आश्रय राजभर समेत कई नेताओं के नाम शामिल हैं।

सुशील कश्यप वाराणसी के रोहनिया विधानसभा, मनोज वर्मा अयोध्या के गोसाईगंज विधानसभा, अरविंद पटेल मिर्जापुर के मड़िहान विधानसभा, अनीता कौल सोनभद्र के घोरावल विधानसभा, ओम प्रकाश गुप्ता सिद्धार्थ नगर के शोहरतगढ़ विधानसभा, सुशील कुमार पटेल जौनपुर के मड़ियाहूं विधानसभा, संजय सिंह पटेल मिर्जापुर के चुनार विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे।

इसके अलावा, कैलाश नारायण महरौनी विधानसभा ललितपुर, रामाश्रय राजभर भाटपार रानी विधान सभा देवरिया, सतीश सचान भोगनीपुर विधानसभा कानपुर देहात, संजय राज पटेल रानीगंज विधानसभा प्रतापगढ़, दिनेश कुमार जगदीशपुर विधानसभा अमेठी, जगदीश शरण पटेल बिलासपुर विधानसभा रामपुर और आशीष सक्सेना कैंट विधानसभा लखनऊ के नाम शामिल हैं। राबिया बेगम बांगरमऊ विधानसभा उन्नाव, नीरज सिंह पटेल प्रतापपुर विधानसभा प्रयागराज, अजीत प्रताप सिंह करछना विधानसभा प्रयागराज, रमेश चंद्र उपाध्याय बैरिया विधानसभा बलिया, राजेश कुमार शुक्ला भिंगा विधानसभा श्रावस्ती, अतुल प्रताप पटेल राबर्ट्सगंज विधानसभा सोनभद्र से उम्मीदवार बनाए गए हैं।

 

Related Articles

Back to top button