UP : तृणमूल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुल्तानपुर दौरे पर, विजय सेन के नेतृत्व में किया गया जोरदार स्वागत

UP विधानसभा 2022 से पहले ममता बनर्जी वाली TMC ने भी चुनाव को लेकर पूरी कमर कस रखी है।

संवाददाता सुल्तानपुर

UP Chunav 2022 से पहले ममता बनर्जी वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) पार्टी ने भी कमर कस ली है और चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से जुटी हुई है। इसी क्रम में TMC के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नीरज राय ने जनपद सुल्तानपुर दौरा किया और पार्टी के पदाधिकारियों से बैठक कर चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान नीरज राय ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा शासित सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाये।

नीरज राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जब से सरकार प्रदेश में आयी है लूट, भ्रष्टाचार, हत्या आम हो गयी है। अपराधी बेलगाम घूम रहें हैं। लखीमपुर खीरी में हुए किसानों की हत्या का भी मुद्दा उठाया और कहा सरकार मंत्री का इस्तीफा लेने के बजाय अपने साथ घूमा रही है।

TMC की महिला प्रदेश अध्यक्ष कंचन कुमारी ने सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि पंचायत चुनाव में जिस तरीके से महिलाओं के कपड़े फाडे़ गये और सरकार खामोश रही। इससे साफ जाहिर है सरकार बेटियों को सुरक्षित करने में नकारा साबित रही है। कंचन कुमारी ने कहा कि जिस तरह से पश्चिम बंगाल में खेल होबे हुआ था उसी तरह से उत्तर प्रदेश में खदेड़ा होबें चलेगा और सरकार का बोरिया बिस्तर यहां की जनता बांधने के लिए तैयार है।

तृणमूल कांग्रेस के छात्र परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सेन ने कहा कि सरकार रोजगार देने में नकाम रही। जो भी भर्तियां निकली है वह कोर्ट के चक्कर में फसी पड़ी हैं और बेरोजगार छात्र लखनऊ में धरना प्रदर्शन कर रहे। लेकिन सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है। यदि उत्तर प्रदेश की जनता तृणमूल कांग्रेस को मजबूत करती है तो बदलाव जरूर मिलेगा।

कार्यक्रम में छात्र परिषद प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष समाजसेवी विजय सेन यादव, मंडल अध्यक्ष अतुल कुमार, जिला अध्यक्ष अभिषेक यादव सहित पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button